शादी समारोह में अचानक धक्का देकर की फायरिंग, मर्डर की कोशिश CCTV में कैद

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के मुकुट महल में निकाह समारोह में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर ताबातोड़ फायरिंग कर दी। कई राउंड फायरिंग के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। हमलावरों ने काफी देर तक गुंडई दिखाते हुए बखेड़ा खड़ा कर दिया और लगातार फायरिंग करते रहे। फायरिंग की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। फायरिंग करने के बाद हथियार लहराते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए।

Murdera attempt in marriage ceremony in Meerut

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन के खिलाफ नामजद मुकदमा कायम कर पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रातभर पीड़ितों ने ब्रह्मपुरी थाने पर डेरा डाले रखा। काफी देर तक परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद ही मामला शांत हुआ।

दरअसल हाजी सरताज कुरैशी पूर्व पार्षद हैं। हाजी सरताज के बेटे की बारात मुकुट महल में आई तो वहां शान मोहम्मद भी निकाह समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। 2006 में शाकिब की पुरानी रंजिश को लेकर हत्या हो गई थी। इस दौरान पुरानी रंजिश को लेकर ही शानू पर कोतवाली क्षेत्र के शाहनत्थन के रहने वाले हाजी इलियास ने अपने भतीजे जुबैर और जुनैद ने हमला बोल दिया। जुबैर ने जान से मारने की नियत से शानू पर ताबातोड़ फायरिंग कर दी जिसमें शानू बाल-बाल बच गया जिसके बाद हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग करते हुए दशहत फैला दी।

Murdera attempt in marriage ceremony in Meerut

इसके बाद शादी समारोह में भगदड़ मच गई। लोग मंडप छोड़-छोड़कर भागने लगे जिसके बाद तीनों आरोपियों ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर पथराव भी कर दिया और हथियार लहराते हुए फरार हो गए। सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी की डीवीआर को अपने कब्जे में ले लिया है। ब्रह्मपुरी पुलिस का कहना है कि तीनों के खिलाफ नामजद मुकदमा कायम कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा मगर हमलावरों की तस्वीरें होने के बावजूद भी पुलिस के हाथ अभी खाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+