Puja Special Train: मुम्बई सेन्ट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन को लेकर आई यह नई अपडेट, देखें डिटेल
Mumbai Central - Kathgodam Puja Special Train News Indian Railway: त्यौहारों पर यात्रियों की राह आसान बनाने के लिए रेलवे ने अभी से तैयारी कर ली है। कई पूजा स्पेशल ट्रेनें दिवाली, दशहरा और छठ पर्व पर यात्रियों की राह आसान बनाएंगी। इसी क्रम में रेलवे ने 09075/09076 मुम्बई सेन्ट्रल-काठगोदाम-मुम्बई सेन्ट्रल साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार किया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मुम्बई सेन्ट्रल-काठगोदाम-मुम्बई सेन्ट्रल साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार करते हुए
मुम्बई सेन्ट्रल से 31 दिसम्बर, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को तथा काठगोदाम से 01 जनवरी, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को निम्नवत किया जायेगा।

09075 मुम्बई सेन्ट्रल-काठगोदाम साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 31 दिसम्बर, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को मुम्बई सेन्ट्रल 11.00 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 11.36 बजे, वापी से 13.24 बजे, वलसाड से 13.47 बजे, सूरत से 14.38 बजे, बड़ोदरा से 16.38 बजे, रतलाम से 20.25 बजे दूसरे दिन कोटा से 00.40 बजे, गंगापुर सिटी से 02.40 बजे, हिण्डौन सिटी से 03.15 बजे, भरतपुर से 05.05 बजे, मथुरा जं. से 07.35 बजे, हाथरस सिटी से 08.07 बजे, कासगंज से 09.10 बजे, बदायूँ से 09.48 बजे, बरेली से 10.50 बजे, बरेली सिटी से 11.05 बजे, इज्जतनगर से 11.25 बजे, बहेड़ी से 12.22 बजे, किच्छा से 12.40 बजे, लालकुऑ से 13.15 बजे तथा हल्द्वानी से 13.50 बजे छूटकर काठगोदाम 14.30 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 09076 काठगोदाम-मुम्बई सेन्ट्रल साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 01 जनवरी, 2026 तक से प्रत्येक वृहस्पतिवार को काठगोदाम से 17.30 बजे प्रस्थान कर हल्द्वानी से 17.52 बजे, लालकुआँ से 18.33 बजे, किच्छा से 19.09 बजे, बहेड़ी से 19.30 बजे, इज्जतनगर से 20.08 बजे, बरेली सिटी से 20.23 बजे, बरेली से 20.47 बजे, बदायूँ से 21.31 बजे, कासगंज से 22.40 बजे, हाथरस सिटी से 23.50 बजे, दूसरे दिन मथुरा जं. से 01.15 बजे, भरतपुर से 03.10 बजे, हिण्डौन सिटी से 04.05 बजे, गंगापुर सिटी से 04.45 बजे, कोटा से 06.35 बजे, रतलाम से 10.40 बजे, बड़ोदरा से 14.45 बजे, सूरत से 16.45 बजे, वलसाड से 17.52 बजे, वापी से 18.10 बजे तथा बोरीवली से 20.10 बजे छूटकर मुम्बई सेन्ट्रल 20.55 बजे पहुँचेगी।
इस विशेष गाड़ी की संरचना में जनरेटर सह लगेज यान के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 08, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01 एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications