मल्टीप्लेक्स और जिम यूपी में खुल जाएंगे 5 जुलाई से, रखना होगा कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान
लखनऊ, 02 जुलाई: कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार उत्तर प्रदेश में धीमी पड़ गई है। पिछले 24 घंटे में 147 नए केस सामने आए है। जबकि चार लोगों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई है। कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक लगने के बाद अब अर्थव्यवस्था को पाटरी पर लाने की कवायद शुरू हो गई है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पांच जुलाई से मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हॉल, जिम और स्पोर्ट्स स्टेडियम खोलने की अनुमति दे दी है। हालांकि, सरकार ने इनके संचालन की अनुमति कोविड प्रोटोकॉल के साथ दी है।

Recommended Video
इतना ही नहीं, प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार यूपी के गांव और छोटे कस्बों में हेल्थ एटीएम भी लगाएगी। इस हेल्थ एटीएम से बॉडी मास इंडेक्स, ब्लड प्रेशर, बॉडी फैट, पल्स रेट, ऑक्सीजन की मात्रा को नापा जाएगा। इसके संचालन के लिए तकनीशियनों को प्रशिक्षित किया जाएगा। बता दें कि कोरोना मैनेजमेंट पर बनी टीम 9 की बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने फैसला लिया है। दरअसल, सरकार का कहना है कि प्रदेश में कोरोना महामारी की स्थिति नियंत्रण में है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 2 लाख 70 हजार 723 कोविड टेस्ट किए गए।
कोरोना के पिछले 24 घंटे में 147 नए मामले सामने आए है। जबकि 228 मरीज ठीक हो गए हैं, प्रदेश में अब तक 5 करोड़ 83 लाख 82 हजार से अधिक टेस्ट हो चुके हैं। वहीं, यूपी सरकार ने कहा कि अब 5 जुलाई से मल्टीप्लेक्स सिनेमाहॉल, जिम और स्पोर्ट स्टेडियम को कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ संचालन की अनुमति दी जाए। कोविड के कारण सिनेमाहॉल संचालकों के व्यवसाय पर असर पड़ा है, उनकी जरूरतों और समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए।












Click it and Unblock the Notifications