मुलायम सिंह यादव के समधी अरविंद सिंह बिष्ट के दो भूखंडों को LDA ने किया सीज

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी और सूचना आयुक्त अरविंद सिंह बिष्ट को आवंटित दो भूखंड लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने सीज कर लिए हैं। दो प्लॉटों के आवंटन को निरस्त करने पर लखनऊ विकास प्राधिकरण का कहना है कि अरविंद सिंह बिष्ट और उनकी पत्नी के पास एक से ज्यादा भूखंड प्राधिकरण की योजनाओं में मौजूद हैं। इससे पहले एलडीए में उपसचिव रहीं अरविंद सिंह बिष्ट की पत्नी अंबी बिष्ट का ट्रांसफर भी पिछले हफ्ते ही हुआ है। मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव के सास-ससुर को लेकर हुई इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया जा रहा है।

मुलायम सिंह यादव के समधी के दो भूखंडों को LDA ने किया सीज

लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के वीसी प्रभु एन सिंह के आदेश पर गौर करें तो पहले से चले आ रही आवंटन नीति के मुताबिक पति और पत्नी के नाम पर एक भूखंड होने पर दूसरा नहीं लिया जा सकता है। शपथ पत्र दिए जाने के बाद भी अरविंद सिंह बिष्ट के नाम पर भूखंड आवंटित कराए गए। बताया गया कि एलडीए में अधिकारी रहीं अंबी बिष्ट को खुद इस नियम को जानती थीं। उन्होंने खुद एक शपथ पत्र दिया था जिसमें प्राधिकरण के नियम का हवाला देते हुए कहा था कि पति और पत्नी के नाम केवल एक ही भवन या भूखंड आवंटन करने का प्रावधान है।

एलडीए के आंकड़ों के मुताबिक अंबी बिष्ट के नाम पर 2/12 विराटखंड कर्मचारी कोटा में आवंटित है। अरविंद सिंह बिष्ट के नाम पर 1/3 विराजखंड पत्रकार कोटा में आवंटित है। इन दोनों भू-खंडों को आवासीय से कमर्शियल लैंड यूज में बदलने के लिए पूर्व में प्रक्रिया शुरू कराई गई थी। तीसरा भूखंड 1/1370 रतनखंड शारदानगर योजना में अरविंद सिंह बिष्ट के नाम पर आवंटित है। इनमें से अब विराजखंड और रतनखंड के भूखंड एलडीए ने अपने कब्जे में ले लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+