यूपी: मुलायम ने एक बार फिर मारी पलटी, पहुंचे शिवपाल के पार्टी कार्यालय

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव सोमवार को भाई शिवपाल यादव के साथ एक बार फिर नजर आए। मुलायम सिंह यादव समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के 6 एलबीएस स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। आपको बता दें ये पहली बार नहीं है कि मुलायम सिंह यादव शिवपाल यादव के साथ नजर आए हैं। इससे पहले कई बार मुलायम सिंह यादव को शिवपाल यादव के साथ मंच साझा करते देखा गया है।

एक साथ दिखे मुलायम-शिवपाल

एक साथ दिखे मुलायम-शिवपाल

हाल में एक कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव भाई शिवपाल यादव के साथ नजर आए थे। डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के मौके पर समाजवादी सेक्युलर मोर्चा ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में भाई शिवपाल के साथ मुलायम सिंह यादव मंच साझा करते नजर आए थे। मुलायम सिंह ने लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया था। इस दौरान मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अन्याय का विरोध करो और न्याय का साथ दो, अन्याय छोटा या बड़ा कोई भी हो विरोध करो, अन्याय परिवार में हो, गांव में हो विरोध करो, लोहिया जी ने भी हमेशा न्याय का साथ दिया।

भाजपा का नहीं करेंगे समर्थन

भाजपा का नहीं करेंगे समर्थन

शिवपाल यादव ने कहा कि हम कभी भाजपा का समर्थन नहीं करेंगे। मुलायम सिंह ने कहा कि पूरे देश में लोहिया जी को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पूरा देश उन्हें याद कर रहा है। लोहिया का जन्म यूपी में हुआ था। लोहिया की विचारधारा गरीबों के लिए थी, लोहिया जी ने विचारधारा से सबको इकट्ठा किया।

शिवपाल के कार्यक्रम में नजर आई थीं छोटी बहू

शिवपाल के कार्यक्रम में नजर आई थीं छोटी बहू

मुलायम सिंह यादव के बाद परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव अपने ससुर शिवपाल यादव के साथ मंच सांझा करती नजर आई थीं। दरअसल, यूपी की राजधानी लखनऊ के विश्वेश्वरैया हॉल में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की तरफ से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने भी शिरकत की। शिवपाल ने अपने भाई मुलायम सिंह यादव को पहले भी मोर्चा के टिकट पर चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संरक्षक शिवपाल ने मुलायम को लेकर बड़ा बयान दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+