यूपी: शिवपाल के घर पहुंचे मुलायम सिंह यादव ने मनाई दीपावली, अखिलेश का परिवार था गायब

लखनऊ। मुलायम सिंह यादव दीपावली के अवसर पर एकजुटता का संदेश देने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव से मिले। यह मुलाकात शिवपाल यादव के आवास व दफ्तर 6 एलबीएस में हुई। हालांकि इस मौके पर अखिलेश यादव यहां मौजूद नहीं थे। शिवपाल के साथ मुलायम सिंह यादव ने दीपावली पूजन की लेकिन सियासी बयानबाजी से मुलायम बचते दिखें।

यूपी: शिवपाल के घर पहुंच मुलायम सिंह यादव ने मनाई दीपावली, अखिलेश का परिवार था गायब

बता दें कि मुलायम सिंहयादव दीपावली के अवसर पर शाम के वक्त अचानक से पीएसपी(लोहिया) कार्याल पहुंच पूजा करने पहुंच गए। इस दौरान मुलायम सिंह यादव ने मीडिया से किसी प्रकार की बातचीत नहीं की। उन्होंने सभी की दीपावली के अवसर पर शुभकामना संदेश दिया।

यूपी: शिवपाल के घर पहुंच मुलायम सिंह यादव ने मनाई दीपावली, अखिलेश का परिवार था गायब

इस दौरान मुलायम सिंह ने सरकार को लेकर कहा कि शहरों के मुकाबले गांवों में ज्यादा धूमधाम से दीपावली मनाई जाती है। इसलिए सरकार को चाहिए की वो गांवों के विकास का ख्याल रखे। इस दौरान मुलायम सिंह के साथ उनकी पत्नी साधना, छोटे बेटे प्रतीक की पत्नी अपर्णा और बेटे आदित्य भी मौजूद थे।

यूपी: शिवपाल के घर पहुंच मुलायम सिंह यादव ने मनाई दीपावली, अखिलेश का परिवार था गायब

शिवापल सिंह यादव ने इस दौरान कहा कि अभी हम सबने पूजा की है। इस पूजा के दौरान नेताजी हमारे साथ शामिल हुए। नेता जी ने मुझे आशीर्वाद भी दिया। ये सौभाग्य की बात है कि पहली बार प्रगतिशील पार्टी के कार्यालय में पूजा हो रही है और उसमें नेताजी शामिल हुए हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले 30 अक्टूबर को भी मुलायम सिंह यादव अचानक शिवपाल के पार्टी दफ्टर पहुंच गए थे। उस दौरान उन्होंने शिवपाल की पार्टी का झंडा भी स्वीकार किया था। शिवपाल के दफ्तर पहुंचने पर एक बार फिर सियासी महकमों में हलचल तेज हो गई थी, हालांकि इसके बाद वे सपा दफ्तर भी पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+