Mukhtar Wife Afsha Ansari News: मुख्तार की पत्नी अफशा भगोड़ा घोषित, सिर पर ₹1 लाख का इनाम!
Mukhtar Wife Afsha Ansari News: गैंगस्टर-राजनीतिज्ञ मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से फरार चल रही पत्नी अफशा अंसारी अब यूपी पुलिस की मोस्ट वॉन्टेड सूची में हैं। पुलिस ने उन्हें भगोड़ा घोषित करते हुए ₹1 लाख का इनाम घोषित किया है। अफशा अंसारी, मऊ के विधायक अब्बास अंसारी की मां हैं और लंबे समय से फरार हैं।
पुलिस ने उसकी तलाश के लिए टीमें लगा रखी हैं, लेकिन अभी तक उसकी कोई खबर नहीं मिल सकी है। खास बात यह है कि अफशा अंसारी (Afsha Ansari Latest News) अपने पति की मौत के वक्त भी सामने नहीं आई थी। आखिर क्यों फरार हैं अफशा अंसारी? जानें विस्तार से...

अफशा अंसारी के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुख्तार अंसारी की मौत (28 मार्च 2024) के वक्त भी वे सामने नहीं आईं। गाजीपुर और मऊ पुलिस ने अलग-अलग ₹50,000 के इनाम की घोषणा की थी, जिसे अब मिलाकर ₹1 लाख कर दिया गया है। पुलिस ने हाल ही में 29 वांछित अपराधियों की लिस्ट जारी की है, जिसमें अफशा अंसारी का नाम सबसे ऊपर है।
Mukhtar Ansari Death Reason: मुख्तार अंसारी की मौत कैसे हुई?
28 मार्च 2024 को बांदा जेल में दिल का दौरा पड़ने से मुख्तार की मौत हुई। परिवार का दावा- उन्हें जेल में जहर दिया गया था। 20 मार्च को कोर्ट में पेशी के दौरान खुद मुख्तार ने कहा था - 'मुझे खाने में ज़हर दिया जा रहा है'। मौत से पहले बेटे उमर से बात भी की गई थी, जो वकीलों के पास रिकॉर्ड में है।
Mukhtar Ansari Criminal History: मुख्तार अंसारी की कैसी है क्रिमिनल हिस्ट्री?
- 61 केस, जिसमें- 18 हत्या
- 10 हत्या की कोशिश
- बाकी केस गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, मकोका आदि में
- 1996 से 2017 तक 5 बार मऊ से विधायक रहे, आखिरी तीन बार जेल में रहते हुए चुनाव जीते।
Mukhtar Ansari Death: मौत के बाद टूटा मुख्तार का साम्राज्य
- मार्च 2024 से जनवरी 2025 के बीच 215 करोड़ की संपत्ति जब्त या ध्वस्त की गई।
- 576 करोड़ की संपत्तियों पर कार्रवाई
- अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) पर भी गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज है। अब्बास हाल ही में जमानत पर बाहर आया है
जेलों में मुख्तार की हनक
- गाजीपुर जेल में डीएम के साथ बैडमिंटन खेलते देखा गया था।
- पंजाब की रोपड़ जेल में VIP ट्रीटमेंट, ₹55 लाख खर्च किए थे।
- बांदा जेल में मौत से पहले तक भी मुख्तार का रसूख कायम था।
अब क्या आगे?
अफशा अंसारी की गिरफ्तारी के लिए सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस पूरी तरह सक्रिय हैं। आम लोगों से जानकारी देने की अपील की गई है, जिससे उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications