Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mukhtar Ansari के दादा स्‍वतंत्रता सेनानी, चाचा पूर्व उपराष्‍ट्रपति, जानें पत्‍नी और बच्‍चे कौन हैं?

Mukhtar Ansari Family Tree: उत्‍तर प्रदेश के कुख्‍यात माफिया मुख्‍तार अंसारी का 28 मार्च 2024 को अंत हो गया। बांदा की जेल में बंद मुख्‍तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने के बाद बांदा मेडिकल कॉलेज में एक दिन पहले भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिस डॉन मुख्‍तार अंसारी के नाम से लोग कभी थरथर कांपते थे, उस मुख्‍तार का जन्‍म यूपी के एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। आइए जानते हैं मुख्‍तार अंसारी के प्रतिष्ठित खानदान और उसकी पत्‍नी और बच्‍चों के बारे में...

Mukhtar Ansari death

3 जून 1963 में गाजीपुर जिले के मोहम्‍दाबाद में जन्‍में मुख्‍तार अंसानी के पिता सुबहानउल्‍लाह अंसारी और मां का नाम बेगम राबिया था। यूपी के गाजीपुर जिले अंसारी परिवार की गितनी प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार के रूप में होती थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक समय था जब गाजीपुर में हर कोई अंसारी खानदान के लोगों को देखते ही डर नहीं इज्‍जत से सिर झुकाता था।

मुख्‍तार अंसारी के दादा ने लड़ी थी स्‍वंत्रता की लड़ाई

मुख्‍तार अंसारी के दादा डॉक्‍टर मुख्‍तार अहमद अंसारी ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी थी। स्‍वंत्रतता संग्राम सेनानी दादा कांग्रेस के अध्‍यक्ष पद पर रहते हुए 1926-27 में महात्‍मा गांधी के साथ स्‍वतंत्रता की लड़ाई लड़ी थी।

मुख्‍तार के फौजी नाना को मिला था महावीर चक्र

मुख्‍तार अंसारी के नाना ब्रिगेडियर थे जिनका नाम मोहम्‍मद उस्‍मान था वो1947 की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हो गए थे उन्‍हें महावीर चक्र से सम्‍मानित किया गया था।

मुख्‍तार के चाचा पूर्व उपराष्‍ट्रपति

मुख्‍तार अंसारी के पिता सुबहानउल्‍लाह अंसारी उत्‍तर प्रदेश के गाजीपुर की जानी मानी और साफ सुथरी छवि वाले राजनेता थे। भारत के पूर्व राष्‍ट्रपति हामिद अंसारी मुख्‍तार अंसारी के चाचा थे। शिक्षाविद हामिद अंसारी अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय के उपकुलपति भी रह चुके हैंमनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी की सरकार में भी हामिद अंसारी भारत के उपराष्ट्रपति रह चुके हैं।

मुख्‍तार अंसारी की पत्‍नी

मुख्‍तार अंसारी की पत्‍नी का नाम अफशा अंसारी हैं, उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। मुख्‍तार की पत्‍नी पर गैंगस्‍टर एक्‍ट और एंटी सोशल प्रिवेंशन एक्‍टविटीज एक्‍त के तहत मामले दर्ज हैं। उनके ऊपर यूपी पुलिस ने 75 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। अफशां अंसारी फरार चल रही है।

मुख्‍तार अंसारी के बेटा और बहू

मुख्तार अंसारी और अफसा अंसारी के दो बेटे हैं अब्बास अंसारी और उमर अंसारी है। मुख्‍तार अंसारी का बड़ा बेटा अब्बास और बहू निकहत भी जेल में बंद हैं। अब्बास ने मऊ सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट पर 2022 में उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भी लड़ा था और जीत हासिल की थी। अब्बास निशानेबाजी में तीन बार का राष्ट्रीय चैंपियन भी है।

मुख्‍तार अंसारी का छोटा बेटा

अंसारी का छोटा बेटा उमर अंसारी भी हेटस्‍पीच के एक केस में नामजद है। उमर के साथ उनके बड़े भाई अब्बास अंसारी पर भी इसी हेटस्‍पीच के मामले में केस दर्ज हैं।

मुख्‍तार अंसारी को क्‍यों हुई थी जेल?

मऊ से पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी को गैंगस्‍ब्‍टर एक्‍त के तहत दस साल की जेल की कैद और पांच लाख कर जुर्माना लगाया गया था। मुख्तार अंसारी उसके भाई अफजाल अंसारी को भी चार साल की सजा गैंगस्‍टर एक्‍ट के तहत सुनाई गई थी। दोनों पर भाजपा के पूर्व विधायक कृष्णानंद राय की हत्या में शामिल होने के आरोप के तहत जेल हुई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+