Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को हेट स्पीच केस में 2 साल की सजा, विधायकी भी गई, क्या है पूरा मामला

Abbas Ansari: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ विधायक अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (MP-MLA कोर्ट) ने दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उनकी विधानसभा सदस्यता भी रद्द कर दी गई है। मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी 2022 के भड़काऊ भाषण मामले में आज शनिवार 31 मई को कोर्ट में पेश भी हुए थे। अब्बास अंसारी के साथ उनके भाई मंसूर अंसारी को चुनाव प्रचार के दौरान भड़काऊ भाषण देने का दोषी पाया गया है और दो साल की सजा दी गई है।

अब्बास अंसारी का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता दरोगा सिंह ने कहा, "मुकदमा चला और छह गवाहों की जांच की गई। आज कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई है। हम इस आदेश को सत्र न्यायालय में चुनौती देंगे।" सीजेएम (एमपी-एमएलए) कृष्ण प्रताप सिंह ने मामले में धारा 506 आईपीसी के तहत अधिकतम दो साल कारावास और 3000 रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। ये 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भड़काऊ भाषण देने का मामला है।

Abbas Ansari

जब अब्बास अंसारी कोर्ट में पेश हुए, तब पूरे कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। अदालत में मौजूद रहकर ही उन्हें दोषी ठहराया गया।

2022 विधानसभा चुनाव में दिया था विवादित बयान

यह मामला 3 मार्च 2022 का है, जब अब्बास अंसारी मऊ सदर सीट से सपा-एसबीएसपी गठबंधन के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे थे। उन्होंने पहाड़पुर इलाके में एक जनसभा के मंच से अधिकारियों को धमकाया था। उन्होंने कहा था, "सरकार बनने के बाद छह महीने तक अधिकारियों की तबादला सूची न जारी की जाए, पहले इनसे पिछले कार्यकाल का 'हिसाब-किताब' लिया जाए, फिर ट्रांसफर ऑर्डर पर साइन हों।"

उन्होंने कहा था कि पिछली सरकार के दौरान लोगों को परेशान करने वाले अधिकारियों से नई सरकार बनने के बाद निपटा जाएगा। उनकी टिप्पणियों से लोगों में आक्रोश फैल गया और चुनाव आयोग ने उनके प्रचार गतिविधियों पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया। उनका यह बयान चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था और काफी विवाद का कारण बना था।

अब्बास अंसारी राजनीतिक पृष्ठभूमि और पहली चुनावी जीत

अब्बास अंसारी ने 2022 के राज्य चुनावों में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा, जो उस समय समाजवादी पार्टी (SP) के साथ गठबंधन में थी। उन्होंने मऊ सदर विधानसभा सीट से चुनावी शुरुआत की और जीत हासिल की थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+