लखनऊ कोर्ट में आज मुख्तार अंसारी की पेशी, बेटे ने जताई साजिश की आशंका,कहा- देर रात एंबुलेंस जेल गेट पर खड़ी थी
लखनऊ कोर्ट में आज मुख्तार अंसारी की पेशी, बेटे ने जताई साजिश की आशंका, कहा- देर रात एंबुलेंस जेल गेट पर खड़ी थी
लखनऊ, 28 मार्च: बाहुबली मुख्तार अंसारी की आज सोमवार को लखनऊ कोर्ट में पेशी होने वाली है। शत्रु संपत्ति फर्जी दस्तावेज मामले में लखनऊ कोर्ट में मुख्तार अंसारी की पेशी से पहले उनके बेटे अब्बास अंसारी ने सरकार और प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया है। अब्बास अंसारी ने रविवार रात एक के बाद एक दो ट्वीट किए और कहा कि उनके पिता को प्रशासन आधी रात को साजिश के तहत बांदा जेल से लखनऊ ले जाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने वीडियो भी शेयर कर दिखाया कि एंबुलेंस जेल के गेट पर खड़ी थी।

अब्बास अंसारी ने ट्वीट कर कहा, ''अभी रात लगभग 3 बजे कथित उच्च अधिकारी मीडिया के सवालों से बचते हुए बांदा जेल से बाहर निकले। अधिकारियों की चुप्पी सरकार को कटघरे मे खड़ा कर रही है।"' वहीं एक अन्य ट्वीट में अब्बास अंसारी ने लिखा, ''सारी रात तथा कथित उच्च अधिकारी बांदा जेल के अंदर बाहर करते रहे और मीडिया के द्वारा किए हर सवालों से बचते रहे। अब एंबुलेंस जेल गेट पर खड़ी है पर प्रशासन अभी भी मौन है।''
Recommended Video
एक अन्य ट्वीट में अब्बास अंसारी ने कहा, ''रात लगभग 12:30 बजे उच्च अधिकारी बिना नंबर की इनोवा से बांदा जेल के अंदर दाखिल हुए हैं। अधिकारियों द्वारा कोई जवाब ना मिलना गंभीर शंका पैदा कर रहा है |''
बता दें कि एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस ने रविवार (27 मार्च) को बसपा के पूर्व विधायक और जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अंसारी को पंजाब जेल से लाने-ले जाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली एंबुलेंस के इस्तेमाल से जुड़े मामले में अंसारी के 12 अन्य साथियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। मामले पर टिप्पणी करते हुए, सिटी बाराबंकी के सीओ आतिश कुमार ने पुष्टि की कि आगे की जांच जारी है।
इस बीच मुख्तार अंसारी को सोमवार तड़के एंबुलेंस में बांदा जेल से बाहर निकाला गया और कड़ी सुरक्षा के बीच अदालती सुनवाई के लिए सड़क मार्ग से लखनऊ लाया जा रहा है। उससे पहले पंजाब के रोपड़ से वापस लाया गया था, जिसके बाद उसे बांदा जेल में बंद कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications