पारसनाथ राय के समर्थन में गाजीपुर पहुंचे CM मोहन यादव, जनता से मांगा विजयी बनाने का आशीर्वाद
Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार 19 मई को उत्तर प्रदेश पहुंचे। यहां सीएम मोहन यादव गाजीपुर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान सीएम यादव ने गाजीपुर की जनता से भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने के लिए आशीर्वाद मांगा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गाजीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में "डबल इंजन सरकार" ने हर वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा किया है। इसलिए जनता "सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत" के लिए भारी मतों से कमल खिलाकर पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित है।

मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह चुनाव हमारा नहीं, बल्कि भगवान राम और कृष्ण का चुनाव है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कौन हमारे भाग्य विधाता गीता, गंगा, गौमता। गौमता की जय करत हुए सीएम यादव ने कहा ये हमारा चुनाव नहीं...बल्कि गौमता, गंगा माता का चुनाव है। भगवान राम और कृष्ण का चुनाव है।
सीएम यादव ने कहा कि सनातन धर्म सनातन संस्कृति के अनुसार मैं महाकाल से आता हूं, तो आप सभी बाबा विश्वनाथ की धरती के लोग हैं। गंगा जी के किनारे रहने वाले लोग हैं। आप कई बिंदुओं पर पहचाने जाते हैं। इस दौरान सीएम यादव सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी का नाम लिए बिना ही तंज कसा।
उन्होंने कहा कि विपक्ष के प्रत्याशी को यह बता दो की 56 इंच का सीना है। अब ऊंट पहाड़ के नीचे आ गया है। कहा कि गाजीपुर में फैक्ट्री नहीं है। जब मैं इसका कारण पूछा तो लोगों ने बताया कि फैक्ट्री तो है। लेकिन यहां पर हथियार आतंक की फैक्ट्री है। ऐसे लोग जनपद की पहचान को धूमिल करते हैं।
इन्हें दूर करें, गाजीपुर में टिफिन बम, साइकिल बम फूटा करता था। जो लोग देश की खाते हैं। लेकिन विरोधी देश की गाते हैं। ऐसे लोगों को भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अबकी बार जवाब देने के लिए तैयार हो चुका है। यह चुनाव मात्र पार्टी का नहीं है। देश के विकास का है। अगर बम और बारूद की राजनीति करने वाले चुनाव जीत कर जाएंगे, तो जनपद का क्या विकास हो पाएगा।












Click it and Unblock the Notifications