MP Assembly Election 2023: केशव मौर्य बोले- MP में कांग्रेस-बीजेपी में टक्कर, सपा रेस से बाहर
keshav Prasad Maurya: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अब सियासत गरमाने लगी है। एमपी के बाहर भी अब इसकी सियासी तपिश महसूस की जा रही है। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि एमपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी सरकार की शानदार वापसी होगी।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि, एमपी में बीजेपी सम्मानजनक तरीके से वापसी करने जा रही है। 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी एकतरफा बहुमत की ओर बढ़ रही है। हमारे उम्मीदवारों की घोषणा होते ही कांग्रेस की हालत खराब हो गई है।
केशव ने कहा कि एमपी में सपा नेता अखिलेश यादव के पास कुछ नहीं है, लड़ाई कांग्रेस और बीजेपी के बीच है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 27 सितंबर से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार का आगाज करेंगे। पार्टी नेताओं की माने तो वह रीवा के सिरमौर निर्वाचन क्षेत्र में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे और खजुराहो में पार्टी कार्यकर्ताओं का एक सम्मेलन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications