Noida में मोटो जीपी रेस की धूम, इस भारतीय राइडर ने उड़ा दिया गर्दा, विश्व चैंपियन को मिला 7वां स्थान
शुक्रवार यानी आज से ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में मोटो जीपी की शुरुआत हो गई। साल 2023 में दुनियाभर में 12 मोटोजीपी रेस हो चुकी है। यह मोटोजीपी की 13वीं रेस होगी, जो ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में हो रही है। भारत के लिए यह बेहद गर्व की बात है कि इस रेस में भारत का भी एक राइडर हिस्सा ले रहा है।
भारत के 'कदाई यासीन अहमद' भी रेस में शामिल
आपको बता दें कि इस रेस में शामिल इटली के फ्रांसेस्को बगानिया 5 रेस जीत चुके हैं और वर्ल्ड चैंपियन के खिताब के दावेदार भी हैं। वहीं, स्पेन के जॉर्ज मार्टिन ने दो रेस जीती है। वहीं भारत में पहली बार हो रही मोटोजीपी रेस में अब भारत के 'कदाई यासीन अहमद' भी इस रेस में भाग ले रहे हैं। उन्हें वाइल्ड कार्ड के जरिए प्रवेश मिला है। इसके अलावा मलेशिया के रेसर को भी वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है।

7वें स्थान पर रहे विश्व चैंपियन
उधर, शुक्रवार को सेकंड प्रैक्टिस सेशन भी हुआ, जिसमे मोटोजीपी के मौजूदा विश्व चैंपियन फ्रांसेस्को बगानिया 7वें स्थान पर रहे। जबकि सैन मैरिनो मोटोजीपी विजेता दूसरे स्थान पर रहे। मूनी वीआर46 रेसिंग टीम की राइडर लुका मारिनी ने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में दूसरे फ्री प्रैक्टिस सेशन के दौरान आखिरी लैप में सबसे तेज टाइमिंग दर्ज की।

इसके एलावा इटालियन ने 1 मिनट 44.7820 सेकंड का समय लेकर प्राइमा प्रामैक रेसिंग के जॉर्ज मार्टिन को पछाड़ दिया, जो पूरे सत्र में पहले स्थान पर हावी रहे। पेट्रोनास का प्रतिनिधित्व करने वाले वाइल्डकार्ड एंट्री वाले भारत के कदई यासीन अहमद ने 2 मिनट 6.08 सेकेंड के समय के साथ खुद को बाहर पाया।

क्यों खास है यह मोटोजीपी रेस
इस ग्लोबल रेसिंग इवेंट में हर दिन करीब 1.5 लाख लोग शामिल रहेंगे। विदेशों से 10,000 लोग इस इवेंट का हिस्सा बनने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट आ रहे हैं। 200 देशों में इस इवेंट को टेलीकास्ट किया जाएगा और 800 से लेकर 1.80 लाख रुपये तक की प्राइस रेंज में इवेंट से जुड़े टिकट्स बिक रहे हैं। कुल 20 अलग-अलग रेसिंग इवेंट्स का आयोजन इन तीन दिनों में होगा जिसमें मेन स्पोर्टिंग इवेंट के तहत फाइनल रेस 24 सितंबर को होगी। इस इवेंट की टेलीकास्टिंग को पूरी दुनिया में 45 करोड़ से अधिक व्यूअरशिप मिलेगी।
तो ये है योगी का मास्टर प्लान
इंटरनैशनल रेस इवेंट को भव्य और सफल बनाने के लिए सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी है। इवेंट के आयोजन के साथ-साथ योगी सरकार इसके माध्यम से प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश की संभावनाएं तलाशने का भी प्रयास कर रही है। इसी के चलते सीएम योगी शनिवार 23 सितंबर को 'मोटो जीपी भारत' के लिए आ रहे टॉप कंपनियों के सीईओ के साथ एक राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस (सीईओ कॉन्क्लेव) करेंगे। कार्यक्रम के जरिए योगी सरकार ब्रांड यूपी को चमकाने की कोशिश में है।












Click it and Unblock the Notifications