यूपी: शादी से इनकार किया तो 6 बच्चों की मां ने प्रेमी को तेजाब डालकर जलाया

मुजफ्फरनगर। एकतरफा प्यार में विफल होने पर युवकों द्वारा युवतियों पर तेजाबी हमले की घटनायें तो आपने बहुत सुनी होंगी लेकिन यूपी के मुजफ्फरनगर में छह बच्चों की मां ने प्रेमी युवक पर तेजाबी हमला कर दिया। युवक से महिला ने शादी कर साथ रहने की ख्वाहिश जाहिर की थी जिससे इनकार करने पर महिला ने उस पर तेजाब फेंक दिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

युवक की हालत गंभीर

युवक की हालत गंभीर

ये घटना जनपद मुजफ्फरनगर के नई मण्डी थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर की है जहां पर शनिवार की देर रात में एक ट्रांसपोर्ट कम्पनी में काम करने वाले युवक दिलशाद पर महराज नाम की महिला ने तेज़ाब से हमला कर दिया। तेजाबी हमले दिलशाद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दिलशाद को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया है।

एक ही कंपनी में काम करते थे दोनों

एक ही कंपनी में काम करते थे दोनों

नई मण्डी कोतवाली पुलिस ने घायल दिलशाद के भाई मंशाद की तहरीर के आधार पर एसिड अटैक की धारा 326 - 3 में मुकदमा दर्ज कर लिया है और महिला की गिरफ्तारी में जुट गई है। एसपी क्राइम आर बी चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया की शनिवार देर रात मंशाद नाम के व्यक्ति ने थाना नई मण्डी में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंशाद का कहना है कि महराज नाम की महिला ने ट्रांसपोर्ट कम्पनी में काम करते समय उसके भाई दिलशाद पर तेज़ाब फेंक दिया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

महिला की तलाश में पुलिस

महिला की तलाश में पुलिस

गंभीर हालत में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। महिला मौके से फरार हो गई है। घायल दिलशाद के भाई मंशाद की तहरीर के आधार पर एसिड अटैक की धारा 326 - 3 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दिलशाद और महिला महराज के बीच दोस्ताना सम्बन्ध रहे हैं। महिला दिलशाद के साथ रहना चाहती थी। दिलशाद के मना करने पर महिला ने घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में गहनता से जांच की जा रही है, जो तथ्य सामने आएंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+