मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस Alisha Khan की माँ गिरफ्तार, 10 करोड़ में बेच दी सेना की जमीन

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अलीशा खान की मां परवीन बेगम को गिरफ्तार किया है। परवीन बेगम पर सेना की करोड़ों रुपए की जमीन फर्जीवाड़े से बेचने का आरोप है। बताया जा रहा है कि इस जमीन को लगभग 10 करोड़ रुपए में बेचा गया था, जिसमे से 47 लाख रुपए परवीन बेगम के बैंक अकाउंट में आए थे।

10 करोड़ में बेच दी सेना की जमीन
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अलीशा खान गाजिाबाद की रहने वाली हैं। उनका माँ परवीन बेगम गाजियाबाद में ही रहती हैं। जानकारी अनुसार, इस मामले में सब रजिस्ट्रार ने 28 जून को थाना सिहानी गेट में FIR कराई थी। इसमें लिखा था कि विजयनगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में खसरा नंबर-529 सेना की जमीन है। 18710 वर्गमीटर जमीन साढ़े 10 करोड़ रुपए में मजीद नामक शख्स द्वारा समीर मलिक को बेच दी गई है।

mother of Bollywood actress Alisha Khan Parveen Begum caught by Ghaziabad police

जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। जांच में पाया गया कि ये रजिस्ट्री 17 अगस्त 2022 को हुई है। बैनामे में जमीन को खाली दिखाया गया है, जबकि इस जमीन पर घनी आबादी बसी हुई है। फिर पुलिस ने FIR में मजीद, समीर मलिक, रजिस्ट्री के गवाह ओमपाल और नीरज को आरोपी बनाया और मजीद को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, मंगलवार को इस केस में फिरदौस बिल्डिंग में रहने वाली परवीन बेगम को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस जमीन के दस्तावेज परवीन बेगम के पास थे। इन दस्तावेजों में खसरा नंबर-529 को वक्फ बोर्ड की जमीन दर्शाया गया है। इसलिए परवीन उसको बेच नहीं सकती थी। ऐसे में परवीन ने एक पट्टा मजीद के नाम कर दिया। मजीद ने इसी पट्टे को आधार बनाकर ये जमीन अन्य लोगों को बेच दी।

खाते में आए 47 लाख रुपए
पुलिस के मुताबिक, परवीन बेगम के खाते में 47 लाख रुपए आए थे। बैंक से इसकी पुष्टि हुई है। आपको बताते चले कि ये वही अलीशा खान हैं जो गाजियाबाद को बसाने वाले गाजीउद्दीन की वंशज होने का दावा करती हैं। इन्होने फिल्म आईना में बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी के साथ भी काम किया है। वह बॉलीवुड फिल्म 'माई हस्बैंड्स वाइफ' और 'डर्टी डांसर' में भी एक्टिंग कर चुकी हैं।

हिन्दी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम करने वाली अलीशा खान ने फिल्म प्रोड्यूशर लव कपूर से साल-2016 में शादी की थी। हालांकि लव कपूर ने अलीशा को धोखा दिया था। अलीशा खान की मां परवीन बेगम हैं, जिन्हें गाजियाबाद पुलिस ने एक दिन पहले फ्रॉड के मामले में गिरफ्तार किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+