सास और दामाद को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला, दोनों की मौके पर मौत
मिर्जापुर/मथुरा। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के चुर्क से जमीन का सौदा कर घर लौट रहे बाइक सवार दामाद और सास की मिर्जापुर जिले के राजगढ़ के किसान इंटर कालेज के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रैक्टर आगे जाकर एक बिजली के खंभे में टक्कर मारने के बाद पलट गई। चालक मौका पाकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक के पास से मिले मोबाइल से दोनों की शिनाख्त हुई।

क्रशर प्लांट में करते थे मजदूरी
चुनार जिले के सक्तेशगढ़ रामपुर निवासी 35 वर्षीय रामाश्रे उर्फ बबूल कोल पुत्र गिरजा क्रशर प्लांट पर मजदूरी का काम करता था। क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय शिवकुमारी पत्नी राजाराम भी क्रशर प्लांट पर मजदूरी करती है। शिवकुमारी रिश्ते में रामाश्रे की सास लगती है।
जमीन का सौदा न होने पर लौट रहे थे घर
सास शिवकुमारी का सोनभद्र के चुर्क में जमीन है। वह उस जमीन का सौदा करने के लिए बाइक से रामाश्रे के साथ चुर्क गई थी। जमीन का सौदा न होने पर दोनों वापस घर लौट रहे थे। बाइक से वे मिर्जापुर-राबर्टसंगज मार्ग पर राजगढ़ के स्थित किसान इंटर कालेज नहर के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही ईंट लदी ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार वाहनो के चलते हो रही दुर्घटना
राबर्टसगंज-मिर्जापुर मार्ग पर बड़े वाहनों के साथ सवारी वाहन भी तेज रफ्तार से वाहनों को चलाते है। इस कारण दुर्घटना होने की आशंका अधिक हो जाती है। मंगलवार की दोपहर बाद भी जिस ट्रैक्टर से कुचलकर बाइक सवार दो की मौत हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ईट लदा ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार जा रही थी। इस कारण हादसा हुआ और मौके पर दोनों की मौत हो गई।
पोल गिरने पर हो सकता था बड़ा हादसा
बाइक सवारों को कुचलने के बाद ईंट लदा ट्रैक्टर बिजली के खम्भे में जा टकराया। खंभे से टकराने के बाद ट्रैक्टर पलट गया। संजोग रहा कि बिजली का खंभा गिरा नहीं सिर्फ टेढ़ा हुआ। बिजली का पोल गिरता तो करंट की चपेट में आने से अन्य लोग भी हताहत हो सकते थे। पोल न गिरने से ये हादसा टला। पोल से टकराने के बाद लोगों ने बिजली विभाग को फोन कर बिजली को कटवाया था।

मथुरा में भी ट्रैक्टर ने ली तीन की जान
मथुरा के थाना राय इलाके के सादाबाद रोड पर बारातियों से भरी बस ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी। ट्रैवल बस की भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह छतिग्रस्त हो गया। इस घटना में कई लोग घायल जो गए और तीन लोगों की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घटना में घायल हुए लोगों को अस्पताल और मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । बस में करीब 30 महिलाये बच्चे और पुरुष शामिल थे। पुलिस के एक घंटे बाद पहुँचने पर स्थानीय लोगों में रोष देखने को मिला । मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका ईलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शी राज कुमार पाठक ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली में बस पीछे से घुस गई और पुलिस को सूचना दी गयी लेकिन पुलिस और एम्बुलेन्स करीब एक से डेढ़ घंटे बाद पहुंची है। हमने घायलों को निकाल कर अस्पताल के लिए भेजा और मृतकों को भी हम लोगों ने ही निकाला है। अगर समय से पुलिस और एम्बुलेन्स पहुंच जाती तो शायद तीनों की जान को बचाया जा सकता था ।












Click it and Unblock the Notifications