God Gift: मां ने एक साथ दिया 3 बच्चों को जन्म, लकी मान रहे हैं लोग
अमेठी। कब, किसे और किस रूप में भगवान की कृपा हो जाए और उसे गॉड गिफ्ट मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। जसमुल निशा (25) उन्हीं गाड गिफ्ट पानें वालों में से एक हैं। मंगलवार देर रात उसनें शादी के बाद पहली बार में ही एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है।

मंगलवार की रात हुई डिलीवरी
जानकारी के अनुसार तिलोई विधानसभा के शाहमऊ मेटरिया के जनापुर निवासी मुमताज की पत्नी जसमुल निशा ने मंगलवार की रात 12बजे एक साथ तीन बच्चे का जन्म दिया। शादी के बाद पहली बार महिला के एक साथ तीन बच्चों का जन्म किसी अजूबे से कम नहीं माना जा रहा। एक साथ तीन बच्चों के जन्म पर जहां घर में खुशी का माहौल है वहीं इन बच्चों को देखनें वालों का तांता लगा हुआ है।
एएनएम बोली 32 साल की सर्विस में पहला केस
इस संदर्भ में शाहमऊ सीएचसी की एएनएम माया देवी ने बताया कि उनके 32 साल के सर्विस कैरियर में ये पहला मौका है जब महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। तीनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित हैं। वहीं कस्बे के हिसाब से ठोस सुविधा न होने के बावज़ूद केस को हैंडल करने से क्षेत्र के लोग भी काफी खुश हैं।












Click it and Unblock the Notifications