'मंदिर की जगह मस्जिद', धमकी देने वाला शख्स मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू निकला, भेष बदलकर बनाया था Video, गिरफ्तार
Lok Sabha Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अयोध्या जनपद की फैजाबाद लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की करारी हार के बाद सोशल मीडिया पर जंग छिड़ गई है। कुछ लोगों द्वारा अयोध्या वासियों का बहिष्कार किया जा रहा है।
तो कुछ लोग रामायण की बातों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर शेयर कर रहे हैं। इसी बीच गुरुवार को एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ जिसे देखने के बाद लोगों द्वारा आक्रोश प्रकट किया गया। मामला पुलिस के संज्ञान में आए तो जांच पड़ताल शुरू हुई।

वीडियो बनाने वाले शख्स द्वारा कहा जा रहा था कि मोदी ने तुम्हारे लिए मंदिर बनवा दिया फिर भी तुमने उसे अयोध्या में हरा दिया। अगर वह मस्जिद बनवाते तो हम उसे वोट देते। इसके अलावा उसने कई आपत्तिजनक बातें भी कही थी।
मामला जब ऊपर तक पहुंचा तो इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान की। आरोपी शख्स आगरा जनपद के थाना न्यू आगरा मऊ रोड खंदारी का रहने वाला धीरेंद्र राघव है। जो सोशल मीडिया एक्टिविस्ट है।
आरोपी शख्स का 4 जून को जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था उसमें उसने मुस्लिम युवक का भेष धारण कर वीडियो बनाया था। आरोपी शख्स का पहनावा वेशभूषा और उसके बोली भाव को देख और सुनकर लोग उसे मुस्लिम ही समझते थे।
पकड़ा गया धीरेंद्र राघव मुस्लिम धर्म के लोगों की तरह ही दाढ़ी और टोपी लगाकर वीडियो बनाया था। फिलहाल आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस द्वारा उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है।
इंस्टा पर उसे 47000 से अधिक लोग उसे फॉलो करते हैं। उसके सोशल मीडिया अकाउंट को देखकर पता चलता है कि उसके द्वारा लगातार भड़काऊ वीडियो बनाए जाते हैं। जिसके चलते समाज में सांप्रदायिक हिंसा बढ़ सके।












Click it and Unblock the Notifications