छात्रा के साथ होटल में पकड़ा गया था टीचर, हिंदू कार्यकर्ताओं ने कोचिंग में की तोड़फोड़

मुरादाबाद। नगर के नगलिया रोड स्थित रजा कोचिंग सेंटर पर हिन्दू जागरण मंच के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने कोचिंग सेंटर में जमकर तोड़फोड़ की इस दौरान कोचिंग सेन्टर के पक्ष में छात्र भी आ खड़े हुए लेकिन हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं के तेवर देख कर मौके से खिसक लिए जिसके बाद हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कोचिंग सेन्टर को अपने कब्जे मे ले लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि लगभग आधे घंटे तक चले इस हंगामे से स्थानीय पुलिस अनजान बनी रही जबकि हिन्दू जागरण मंच तथा अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ने 24 घण्टे पहले ही पुलिस व प्रशासन को खुली चुनौती दे दी थी।

moradabad coaching teacher caught with his student in objectional situation

बताते चलें कि रजा कोचिंग सेन्टर संचालक शाहिद रज़ा अपनी ही शिष्या के साथ उत्तराखंड के जसपुर मे आपत्तिजनक हालत मे पकड़ा गया था। इसकी भनक लगते ही हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौक़े पर पहुँच गऐ थे। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सेन्टर संचालक के खिलाफ़ मामला दर्ज कर उसे कोर्ट मे पेश कर दिया था जहाँ से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था। हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को जैसे ही पता चला कि आरोपी सेंटर संचालक फिर से बच्चों को सेन्टर पर पढ़ा रहा है तो अखिल भारतीय विधार्थी परिषद व हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को चेतावनी देते हुऐ सेंटर बन्द करने की मांग की थी लेकिन मंगलवार को जैसे ही सेंटर फिर से खुला तो हिन्दू जागरण मंच व अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं हंगामे के बाद भी हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता एसडीएम को अपने स्तर से निपटने की खुली चुनौती देते नज़र आए।

ये भी पढ़ें- आसाराम यौन शोषण मामले में कल आने वाले फैसले के मद्देनजर बढ़ाई गई पीड़िता की सुरक्षा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+