बंदर ने रोक दी बरेली पैसेंजर, ड्राइवर ने भी कर दिया मना
इस चक्कर में 1 घंटा 5 मिनट ट्रेन वैसे ही खड़ी रही। इसे लेकर जब यात्रियों ने हंगामा करना शुरू किया तो आनन-फानन में प्रयाग स्टेशन पर ही इसका हल खोजा गया।
इलाहाबाद। इलाहाबाद में एक बंदर ने न सिर्फ ट्रेन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी बल्कि एक घंटे से ज्यादा समय तक ट्रेन को रोके रखा। ट्रेन को देर तक खड़े रखने पर यात्रियों ने जमकर हंगामा कटा तो जीआरपी और विभाग ने तेजी दिखाकर किसी तरह ट्रेन रवाना की। दरअसल इस वाक्या के पीछे बड़ी अजीब घटना हुई।

रात लगभग 12:30 बजे प्रयाग स्टेशन से बरेली जाने के लिए ड्राइवर सीपी यादव पहुंचे। तभी एक बंदर यादव के ऊपर चढ़ गया और हाथ में काट बैठा। सीपी यादव चिल्लाने लगे। किसी तरह फोन कर अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई। तत्काल रेलवे हॉस्पिटल से मदद मांगी गई तो सूचना आई कि डॉक्टर राजधानी अटेंड करने गए हैं। इस चक्कर में 1 घंटा 5 मिनट ट्रेन वैसे ही खड़ी रही। इसे लेकर जब यात्रियों ने हंगामा करना शुरू किया तो आनन-फानन में प्रयाग स्टेशन पर ही ड्राइवर सीपी यादव का प्राथमिक उपचार कर ट्रेन रवाना की गई। दरअसल प्रयाग स्टेशन और रेलवे कॉलोनी में बंदरों का आतंक है।

आए दिन बंदरों द्वारा लोगों को काटकर घायल करने की बड़ी घटनाएं हो रही हैं। बावजूद इसके वन विभाग की टीम चुप्पी साधे हुए है। बीते कुछ दिनों में बंदरों ने 6 लोगों को शिकार बनाया है। उसी कड़ी में इस बार बरेली पैसेंजर के ड्राइवर को बंदर ने काट लिया।












Click it and Unblock the Notifications