मथुरा-वृंदावन में बंदरों का आतंक बना निकाय चुनाव का अहम मुद्दा

मथुरा। यूपी में मथुरा-वृंदावन नगर निगम के चुनाव में बंदरों का आतंक प्रमुख मुद्दे के रूप में उभरकर सामने आ रहा है। वृन्दावन की जनता बंदरों के आतंक से इस तरह से दुखी है कि अब उन्होंने स्पष्ट रूप से बोल दिया है कि जो बंदरों के खौफ से निजात दिलाएगा उसी को अपना जनप्रतिनिधि बनाएंगे।

लोगों के ऊपर बंदर करते हैं हमला

लोगों के ऊपर बंदर करते हैं हमला

मथुरा वृन्दावन नगर निगम चुनाव में यूं तो जनता द्वारा तमाम तरह की समस्याओं को प्रत्याशियों के सामने रखा जा रहा है लेकिन इन सबमें सबसे प्रमुखता के साथ वृंदावन में बंदरों के आतंक की समस्या को रखा जा रहा है। वृंदावनवासियों का कहना है कि बंदरों के आतंक से स्थानीय जनता के साथ-साथ आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालु भी भारी परेशान हैं। वृंदावन के उत्पाती बंदर किसी का चश्मा ले जाते हैं तो किसी का पर्स और उन्हें जब कुछ नजर नहीं आता तो इंसान के ऊपर हमला भी कर देते हैं।

बंदरों से मुक्ति पाना चाहते हैं लोग

बंदरों से मुक्ति पाना चाहते हैं लोग

बंदरों के हमले से कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं लेकिन आज तक नगरपालिका हो या स्थानीय प्रशासन, किसी ने बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की दिशा में आज तक कोई ठोस कार्य नहीं किया। तभी तो अब जनता ने एक राय होकर मन बना लिया है कि जो उनकी इस प्रमुख समस्या को सुनेगा, गंभीरता से लेगा और बंदरों से मुक्ति दिलाएगा उसी को वोट करेंगे। साधु ,संत दुकानदार, व्यवसाई, मंदिर के पुजारी ,आने वाले श्रद्धालु , सभी लोग की इस मुद्दे पर एक राय है।

आखिर कब मिलेगी निजात?

आखिर कब मिलेगी निजात?

स्थानीय संत देव स्वरूपानंद महाराज ने बताया कि हम पहले भी चाहते थे लेकिन पहले जो भी जनप्रतिनिधि थे उन्होंने कोई भी सुनवाई नहीं की। किसी भी तरह उन्होंने संतोषपूर्ण जवाब नहीं दिया और कार्य नहीं किया। हम लोगों की बहुत सारी इच्छाएं हैं। वृन्दावन में बंदरों की बहुत ही बड़ी समस्या है और हर दिन देखा जाता है कि स्थानीय लोग हो या बाहर से आये हुए श्रद्धालु, जो घटना होती है बंदरों की वजह से होती रहती है। महीनें में एक से दो घटना ऐसी हो जाती है कि बंदरों की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ती है। प्रशासन और नगर निगम की तरफ से बंदरों के ऊपर काम नहीं किया गया। मुझे उम्मीद है कि नगर निगम की तरफ से इन बंदरों से परेशानी को दूर किया जायेगा। हम लोग ऐसा चाहते है कि जो बंदरों की उससे निजात दिला सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+