मोदी सरकार का नया प्लान, 1 साल में पैदा होंगी 10 करोड़ गाय और भैंस
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने 2023-24 तक दुग्ध उत्पादन को बढ़ा कर 30 करोड़ टन का फैसला किया है। सरकार ने इसके लिए मौजूदा वित्त वर्ष में देश भर में दस करोड़ कृत्रिम गर्भाधन का लक्ष्य रखा है। राष्ट्रीय गौकुल मिशन के तहत कृषि मंत्रालय इस कृत्रिम गर्भाधान को बढावा दे रहा है। इसके लिए सभी राज्यों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए।

बता दें कि कृषि मंत्रालय कृत्रिम गर्भाधान के देश में गाय और भैंस की जनसंख्या बढ़ाने का कार्यक्रम चलाती है। कृत्रिम गर्भाधान के जरिए बोवाईनों की आनुवंशिक क्षमता में भी बृद्धि कर दूध के उत्पादन को बढ़ाया जाता है। इसके तहत उत्तर प्रदेश को सबसे अधिक एक साल में 119.20 लाख कृत्रिम गर्भाधान का लक्ष्य रखा गया है।
बता दें कि भारत 1998 से दुनिया का सबसे ज्यादा दुग्ध उत्पादन करने वाला देश है। साथ ही भारत में दुनिया के सबसे ज्यादा दुग्ध पशु पाए जाते हैं। 1950 में भारत में 17 मिलियन टन दुग्ध उत्पादन होता था लेकिन 2014 तक पहुंच कर यह 146 मिलियन टन पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications