यूपी: पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर अराजकतत्वों ने पोता गोबर, मौके पर पहुंची पुलिस
चंदौली। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के चंदौली आने पहले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर कुछ अराजकतत्वों ने गोबर तथा मिट्टी से पोत दिया। शास्त्री की प्रतिमा पर गोबर डालने की सूचना पर पुलिस महकमें हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने तत्काल ही प्रतिमा को धोकर साफ कराया।
गुरुवार की सुबह चंदौली में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सेंट्रल कॉलोनी में लाल बहादुर शास्त्री की जन्म स्थली पर लगी उनकी प्रतिमा के मुख पर अज्ञात लोगों ने गोबर व मिट्टी का लेप लगा दिया। शास्त्री जन्म स्थली सेवा न्यास के सदस्यों ने सूचना मिलने पर काफी दुख व्यक्त किया इसके बाद तत्काल प्रतिमा की धुलाई की गई। उधर शासन-प्रशासन से मांग की गई कि ऐसा घिनौना कार्य करने वाले को अराजकतत्वों को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाये।
बता दें कि आज चंदौली में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे। साथ ही नरसिंगपुर गांव मे प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण भी करेंगे। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय रहेंगे।