Mirzapur में ब्रेक फेल बना 11 जिंदगियों का काल! मृतकों की पहचान, PM मोदी-CM योगी ने बढ़ाया मदद का हाथ

Mirzapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार की रात दिल दहला देने वाली थी। ड्रमंडगंज घाटी के पास हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। इस दुर्घटना में बच्चों और महिलाओं समेत कुल 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की भयावहता को देखते हुए देश के शीर्ष नेतृत्व ने इस पर गहरा शोक जताया है और पीड़ित परिवारों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, 'उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर जिले में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं जिन्होंने इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।'

Mirzapur road accident

PM मोदी-CM योगी ने बढ़ाया मदद का हाथ

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पीएमओ इंडिया के आधिकारिक हैंडल से जानकारी दी गई कि, 'उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में हुई दुर्घटना से गहरा दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। पीएमएनआरएफ (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।'

सीएम योगी ने दिए आर्थिक सहायता के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा, 'मिर्जापुर जनपद में हुई सड़क दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। संबंधित अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।'

मृतकों की पहचान: एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल

जिलाधिकारी पवन गंगवार ने पुष्टि की है कि मृतकों में अधिकांश लोग मिर्ज़ापुर के जिगना क्षेत्र के निवासी थे।

  • मिर्ज़ापुर (जिगना): शिवा सिंह (8), सोनम सिंह (9), पीयूष सिंह (14), पंकज सिंह (40), वंदना सिंह (43), विष्णु सिंह (45) और वीणा सिंह (47)।
  • अन्य: मध्य प्रदेश के सतना से कार्तिकेय सिंह (18) और प्रियंका सिंह (42), सागर से विकास शर्मा (32) और सोनभद्र से जय प्रकाश (27)।

कैसे हुआ यह खौफनाक हादसा?

हादसे की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि यह पूरी घटना चेन रिएक्शन (Chain Reaction) का नतीजा थी। रात करीब 8:30 बजे ड्रामंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय एक ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया।

ब्रेक फेल होने की वजह से अनियंत्रित ट्रक ने अपने आगे चल रहे दूसरे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बदकिस्मती से इन दोनों भारी ट्रकों के बीच एक ऑल्टो कार फंसी हुई थी, जो इस टक्कर के दबाव में पूरी तरह कुचल गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बोलेरो भी इस संकुल की चपेट में आ गई और टक्कर के बाद उसमें अचानक आग लग गई। पुलिस और दमकल विभाग ने स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शवों को क्षतिग्रस्त वाहनों से बाहर निकाला। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+