देवरिया कांड के बाद मिर्ज़ापुर के सुधार व सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण, खामी मिलने पर बन्द कराया स्वाधार गृह

मिर्जापुर। बिहार के मुजफ्फरपुर की तरह देवरिया स्थित सुधार गृह में घिनौना कांड उजागर होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिला प्रशासन सक्रिय हुआ है। जिलाधिकारी अनुराग पटेल के निर्देश पर जिला प्रोवेशन अधिकारी अमरेंद्र पोतस्यायन ने सोमवार की रात जिले के दो स्वाधार गृहों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आमघाट स्थित स्वाधार गृह में खामियां मिलने पर उसे तत्काल बंद करा दिया गया।

डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

मंगलवार की सुबह डीएम व एसपी ने नगर के पक्का पोखरा स्थित ज्ञानोदय बाल-बालिका गृह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 18 किशोरियां आवासित मिली। निरीक्षण के दौरान खानपान, आवास आदि की व्यवस्था दुरुस्त मिली। प्रोवेशन अधिकारी ने यहां रखी गईं किशोरियों से बातचीत करके व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। किशोरियों ने कुछ व्यक्तिगत समस्याएं बताईं जिसका निराकरण के लिए उन्होंने तत्काल एक महिला काउंसलर की नियुक्ति करने का निर्देश दिया।

12 घंटे में मांगी है रिपोर्ट

12 घंटे में मांगी है रिपोर्ट

मुजफ्फरपुर के बाद देवरिया स्थित सुधार गृह में घिनौने हरकत की घटना उजागर होने और छापे के दौरान उसमें रह रही 42 में 18 बालिकाओं के लापता होने के मामले को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया। इस मामले को देखते हुए उन्होंने सभी जिलों के जिलाधिकारियों को अपने जिले के सुधार गृहों का निरीक्षण स्थित से अवगत कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद सक्रिय हुए जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की। मुख्यमंत्री ने 12 घण्टे में रिपोर्ट मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+