मिर्जापुर: वीडियो में देखें कैसे रेलिंग तोड़ गंगा नदी में समा गई कार, सवार थे वोडाफोन कंपनी के दो मैनेजर
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से वाराणसी की ओर जा रही तेज रफ्तार कार मंगलवार की शाम को भटौली पीपा पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरी। गनीमत ये रही कि मौके पर तैनात सिपाहियों ने तत्परता दिखाते हुए कुछ मजदूरों का सहारा लेकर कार सवार वोडाफोन के दो एरिया मैनेजर बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिर्जापुर में एरिया मैनेजर हैं दोनों
चंदौली जिला निवासी 29 वर्षीय नवीन और मऊ निवासी 26 वर्षीय दीपक मिर्जापुर जिले में एक मोबाइल सिम कंपनी में काम करते हैं। नवीन नगर क्षेत्र का और दीपक मड़िहान और लालगंज क्षेत्र के एरिया मैनेजर है। दोनों कार से कंपनी के काम से भटौली पीपा पुल से वाराणसी के लिए जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी। वह अनियंत्रित होकर अपने दाईं ओर की रेलिंग को तोड़ते हुए गंगा में जा गिरी। जिस स्थान पर कार गिरी थी। वहां पर पानी कम था, इस कारण कार दिखाई दे रही थी।
सिपाहियों की तत्परता से बचे दोनों
कार के गिरने की सूचना मिलने की ऊपर ड्यूटी देर रहे गुरसंडी चौकी के सिपाही रामप्रवेश कुशवाहा और वीरेंद्र राय ने पीपापुल पर कार्य करने वाले मजदूरों की मदद से नदी में गिरी कार का शीशा तोड़वाकर दोनों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पीडब्ल्यूडी के जेई अनिल शुक्ला और कछवां थाना प्रभारी बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों युवको को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद पीपा पुल पर भी आवागमन को शुरू कराया।












Click it and Unblock the Notifications