मोदी के मंत्री अश्विनी चौबे से योगी के मंत्री ने पूछा, आप कौन?

वाराणसी दौरे पर आये केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार राज्य मंत्री अश्वनी चौबे गुरुवार को पीएम के जनसम्पर्क कार्यालय के कामकाज को समझने के लिए पीएम के जनसम्पर्क कार्यालय पहुंचे थे।

वाराणसी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे गुरुवार को वाराणसी आए। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज मैं यह देश की सवा सौ करोड़ जनता को स्वस्थ रखने और पीएम के संसदीय क्षेत्र होने पर जनता का आशीर्वाद लेने आया हूँ। बुलेट ट्रेन के सवाल पर कहा स्वास्थ्य की जिम्मेदारी मिली है। स्वच्छ और स्वस्थ भारत देने में गिलहरी की भूमिका अदा करने की कोशिश करूंगा।

मोदी के मंत्री अश्विनी चौबे से योगी के मंत्री ने पूछा,आप कौन

शक्ति लेने आया हूँ काशी
अश्विनी चौबे ने कहा कि ये प्रधानमंत्री का शहर है और यहां बाबा विश्वनाथ रहते हैं। इस कारण यहां दर्शन करने आया हूं और यहां से शक्ति लेकर जा रहा हूँ क्योंकि प्रधानमंत्री जी ने जिम्मेदारी दी है तो स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर करने का और उसे पूरी जिम्मेदारी से निभाना है।

जब पूछा गया कि लालू और नितीश कुमार के स्वास्थ्य पर क्या कहेंगे तो उन्होंने कहा कि हमें पूरे देश के स्वास्थ्य की चिंता है क्योंकि पीएम और यूपी के सीएम के निर्देशन पर जगन प्रसाद ने जिस तरीके से स्वास्थ्य महकमे को आगे बढ़ाया है, वैसे ही मुझे पूरे देश की चिंता है। सिर्फ लालू और नितीश की नहीं, हमें हर गरीब और गांव-गांव तक लोगों तक डॉक्टर को पहुँचाना है। जहां तक बात है शरद यादव की तो मुझे किसी को कुछ कहना नहीं है लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि जिसकी भावना जैसी होती हैं उसके आगे वैसे ही परिणाम आते हैं।

मोदी के मंत्री अश्विनी चौबे से योगी के मंत्री ने पूछा,आप कौन

अश्विनी चौबे को पहचान नहीं पाए नीलकंठ तिवारी
प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में मोदी मंत्रिमंडल के राज्यमंत्री अश्विनी चौबे को योगी सरकार के राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी नहीं पहचान सके। यूपी के राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे से पूछ लिया, आप कौन?

वाराणसी में पीएम के जनसम्पर्क कार्यालय में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे के साथ अजीब वाकया देखने को मिला। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी पहचान नहीं सके और फिर पूछ लिया आप कौन ? राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी के सवाल सुन केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के होश उड़ गए। राज्यमंत्री ने जब केंद्रीय मंत्री से उनकी पहचान पूछी तो पीएम जनसम्पर्क के कार्यालय प्रभारी शिव शरण पाठक ने राज्यमंत्री को उनसे परिचय कराया।

वाराणसी दौरे पर आये केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार राज्यमंत्री अश्विनी चौबे गुरुवार को पीएम के जनसम्पर्क कार्यालय के कामकाज को समझने के लिए पीएम के जनसम्पर्क कार्यालय पहुंचे थे। कार्यालय में पहले से राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी जनता की समस्या सुन रहे थे। जब केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे वहां पहुंचे तो वो सीधे कार्यालय में प्रवेश किया जहां राज्यमंत्री जनसमस्या सुन रहे थे तो वहां बैठे राज्यमंत्री ने उनसे उनकी पहचान पूछ ली। यही नहीं केंद्रीय मंत्री कुछ समय केबिन में खड़े रहे तो राज्यमंत्री ने कुर्सी छोड़ने की जहमत भी नहीं उठाई। मीडिया से बातचीत में बात बनाने के लिए मंत्री अश्विनी चौबे ने यह कहा कि वो नीलकंठ तिवारी के पुराने परिचित हैं और उन्होंने उनसे मजाक में उनका परिचय पूछ लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+