डिपो में बस की सफाई करते देखे गए योगी के मंत्री, देखिए तस्वीरें
गुरुवार की सुबह अचानक इस दौरे में स्वतंत्र देव सिंह काशी रोडवेज की डिपो में पहुंचे तो वहां अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक की सांसें रुक गयीं।
वाराणसी। 26 और 27 अगस्त को प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के दौरे के महज चार दिनों बाद ही उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गुरुवार को अचानक बनारस पहुंच गए।

गुरुवार की सुबह अचानक इस दौरे में स्वतंत्र देव सिंह काशी रोडवेज की डिपो में पहुंचे तो वहां अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक की सांसें रुक गयीं। अधिकारी कुछ समझ पाते इसके पहले ही वो यार्ड में वाटर पाइप से बस के को धोना शुरू कर दिया।

इस दौरे में उनके साथ पार्टी के कई नेता और पदाधिकारी भी शामिल थे। वो मंत्री जी के इस अंदाज को देखकर हैरान हो गए। पाने से बस की धुलाई करते हुए जब परिवहन राज्य मंत्री चालक के गेट के पास पहुंचे तो उनकी नजर गेट पर पान की पीक पर पड़ी। खुद ही पानी से धोते हुए मौजूद ड्राइवर को चेतावनी भी दी की आगे से 'ड्यूटी टाइम में पान मत खाना '।

स्वत्रंत देव ने सफाई के बाद कर्मचारियों के कहा कि आज के बाद से सभी लोग जो बस के चालक और कंडक्टर है वो महीने में एक से दो बार अपने-अपने बसों की सफाई डिपो में खड़ी करने के बाद अपने हाथों से करेंगे। परिवहन विभाग में आज से अपने को कर्मचारी नहीं बल्कि मालिक के नजरिये से देखिये जिस तरह से किसी प्राइवेट बस का मालिक खुद अपने हाथों से अपनी बस को साफ और स्वच्छ रखता है वैसे ही हमें भी इस रोडवेज की बसों को खुद से स्वच्छ और साफ रखना चाहिए।

Recommended Video

उन्होंने कहा कि ये हमारा रोजगार है और इससे हमारे और हमारे परिवार की जीविका चलती है। जब हम बसों को स्वच्छ और सुन्दर रखेंगे तो ज्यादा से ज्यादा लोग रोडवेज की बस से ही सफर करना चाहेंगे। यही नहीं परिवहन राज्य मंत्री ने कहा कि मैंने आज इसकी शुरुआत की है और मैं आज से हर महीने किसी न किसी डिपो में जाकर अपने हाथों से अपने विभाग की बसों की सफाई महीने में एक से दो दिन करुंगा।

मंत्री ने पिछली सरकारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीते 17 सालों में किसी भी मंत्री ने बस स्टेशन चालक, परिचालक को नहीं देखा, सिर्फ लूटने का काम किया है। रेट, कमीशन, खुद लोगों ने तय किए थे इसलिए आने वाले एक साल में पूरा सिस्टम बदलता हुआ नजर आएगा, रोडवेज भी प्रॉफिट में रहेगा। और लोग भी प्रॉफिट में रहेंगे ,लोगों का चेहरा भी बदलेगा और मोहरा भी बदलेगा और जो बदल नहीं पाएंगे, फिर उनको मैं बदल दूंगा। हमारा लक्ष्य है की गावों को बस से जोड़ा जाए। आज 4000 गांव को इन्हीं संसाधनों से बसों से कनेक्ट किया गया है। इसके लिए कोई कर्मचारी और बसें भी नहीं बढ़ाई गईं।

मंत्री ने कहा कि मुझे सड़कों पर जिस भी डिपो की बस में गंदगी मिली, मैं बस के ड्राइवर, कंडक्टर और फोरमैन खिलाफ कार्रवाई कर उसे बाहर का रास्ता दिखा दूंगा।












Click it and Unblock the Notifications