सपा नेता आशु मलिक को मंत्री ने मारा चांटा, CM अखिलेश यादव ने बचाई जान

आशु मलिक ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव के खिलाफ मीडिया में जो भी खबरें आई थीं, उनमें अमर सिंह का बड़ा रोल है। उन्होंने ही मीडिया को बुलाया था और बयान दिए थे।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में बढ़ी तनातनी और टकराव के बीच सोमवार को एमएलसी आशु मलिक ने यूपी सरकार के मंत्री पवन पांडेय पर चांटा मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बातों का समर्थन करते हुए कहा कि उनके बारे में अखबारों में अमर सिंह ने ही खबर छपवाई थी।

Ashu malik

आशु मलिक ने कहा कि अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के बीच हुई झड़प के बाद वहां माहौल गरमा गया और कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया। मलिक ने कहा, 'लोगों ने मुझे घेर लिया था, मुझे मुख्यमंत्री जी ने बुलाया था कि मैं सब कुछ साफ-साफ बताऊं कि किसने क्या कहा है। लेकिन सीएम के समर्थकों ने उनकी बातों को गलत समझ लिया।'

'कभी नहीं भूलूंगा सीएम का ये एहसान'
आशु मलिक ने राज्य सरकार के मंत्री पवन पांडेय और उनके समर्थकों पर हाथापाई का आरोप लगाते हुए कहा कि वह उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत करेंगे। मलिक ने यह भी कहा, 'जब लोगों ने मुझे घेरा तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मेरी जान बचाई। मैं जिंदगी भर उनके एहसान को नहीं भूलूंगा।'

'अमर सिंह की भूमिका है बड़ी'
बातचीत के दौरान आशु मलिक ने यह भी कहा कि अखिलेश यादव के खिलाफ मीडिया में जो भी खबरें आई थीं, उनमें अमर सिंह का बड़ा रोल है। उन्होंने ही मीडिया को बुलाया था और बयान दिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+