VIDEO: रात में आए फोन के बाद मौत के मुंह में पहुंच गई नवजीत, घर के नजदीक ही गाड़ी में मिली लाश
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में ब्रह्मपुरी में एक हाई प्रोफाइल हत्या का मामला सामने आया है। मामला ब्रह्मपुरी थाना इलाके के दिल्ली चुंगी का है, जहां एक महिला का गोली लगा शव उसकी वर्ना गाड़ी में मिला। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब सुबह घूमने निकले लोगो नें गाड़ी के अन्दर महिला को मृत अवस्था में देखा। इस महिला की पहचान नवजीत के तौर पर हो पाई है। नवजीत के परिजन इस हत्या के पीछे उसके पति मानव का हाथ बता रहे है।

बताया जा रहा है जहां पर ये महिला और गाड़ी मिली है उससे मात्र पचास कदम की दूरी पर नवजीत का घर है। परिवार वालो की माने तो बीती रात नवजीत के मोबाइल पर एक फोन आया था। फोन के बाद वो अपनी वरना गाड़ी लेकर कहीं चली गई। देर रात जब वो घर नहीं लौटी तो घर वालो नें उसे ढूढने की कोशिश की लेकिन इस बीच आज सुबह लगभग 7 बजे किसी नें नवजीत के घरवालों को सूचना दी की नवजीत की हत्या हो गई है और वो अपनी गाड़ी में मृत पड़ी है।
दरअसल, नवजीत और मानव का दस साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। वहीं अपसी विवाद और लड़ाई झगड़े के चलते दोनो पिछले 4 साल से अलग रह रहे थे।

यहीं नहीं मानव पर मार पीट करने, उत्पीड़न करने और दहेज को लेकर अलग-अलग तीन चार मुकदमे भी चल रहे थे। मानव का रेडिमेट गारमेंट की दुकान और साथ ही सट्टे का भी काम करता है। वहीं मृतका नवजीत मेरठ के प्रतिष्ठीत दीवना इंस्टीट्यूट में कॉर्डिनेटर के पद पर थी। फिलहाल पुलिस में तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications