चर्चा में मेरठ से सामने आए HIV के मामले, जानिये भारत में एड्स की स्थिति के बारे में...
Meerut HIV Case: हाल ही में उत्तर प्रदेश के मेरठ के एक मेडिकल कॉलेज में अचानक गर्भवती महिलाओं में एचआईवी वायरस की पुष्टि हुई। इन महिलाओं की संख्या एक या दो नहीं बल्कि पूरी 81 बताई जा रही थी। ऐसे में ये मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमें में तहलका मच गया।
81 महिलाओं में एड्स की पुष्टि
इतनी बड़ी संख्या में एचआईवी एड्स पीड़ित महिलाओं का मिलना कोई सामान्य बात नहीं है। जानकारी के मुताबिक, अस्पताल में डिलीवरी के लिए आई 81 गर्भवती महिलाओं में इस वायरस की पुष्टि हुई थी। अब ये मामला चर्चा में है। ऐसे में ये समझना बेहद जरूरी है कि भारत में एड्स की क्या स्थिति है और साथ ही दुनिया में ये बीमारी आई कैसे?

सबसे पहले किसी हुई ये बीमारी
बताते चलें कि एड्स बीमारी सबसे पहले 1920 में फैली थी। ये अफ्रीका के कॉन्गो की राजधानी किंशासा शहर में फैली। इस बीमारी का सबसे पहले पता कांगो में एक शख्स के खून की जांच करने के बाद पता चला। ऐसे मे इस शख्स को दुनिया का सबसे पहला एचआईवी संक्रमित इंसान माना जाता है।
भारत की क्या है स्थिति?
भारत की स्थिति की बात करें तो एड्स के संदर्भ में देश के हालात काफी अच्छे हैं। लेकिन बावजूद इसके लगातार सजगता और इस बीमारी से बचाव के उपाय बेहद जरूरी हैं। हालिया मामले ने सबको वैसे ही चौंका कर रख दिया है। अगर वर्तमान समय की बात करें तो प्रति 10,000 लोगों में 22 लोग एचआईवी एड्स से संक्रमित हैं। हालांकि, समय बदलने के साथ इस संख्या में कमी जरूर आई है। वहीं 'दृष्टि आईएएस' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की बात करें तो देश में हर साल एड्स के 87,000 मामले दर्ज किए जाते हैं।
मिजोरम में सबसे ज्यादा संक्रमित
देश की बात करें तो हमारे देश के मिजोरम राज्य में एचआईवी से संक्रमित लोगों की संख्या बहुत ज्यादा है। यहां हर 10000 लोगों में से 204 लोग एचआईवी से संक्रमित हैं। राज्य के राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी कि 25-34 आयु वर्ग के 42 प्रतिशत से भी ज्यादा लोगों को एचआईवी एड्स है। ये हाल तब है जब मिजोरम देश के सबसे कम आबादी वाले राज्यों में से एक है।
महिलाओं की संख्या अधिक
ये भी जानकारी दी गई कि एजआईवी रोगियों की कुल संख्या में 6069 महिलाएं हैं एक अधिकारी ने जानकारी दी कि एचआईवी संक्रमण नशा करने वालों और यौनकर्मियों से सबसे ज्यादा होता था लेकिन हालिया समय में उच्च वर्गों में भी एड्स के मामले सामने आ रहे हैं, जो अपने आप में बेहद ही चौंकाने वाली बात है।












Click it and Unblock the Notifications