'मैं अपना चेहरा नहीं दिखा सकती', तालाक पर जश्न मनाने वाली मेरठ की प्रणिता बुरी तरह टूटी, डिप्रेशन में पहुंची
Meerut Pranita Vashishtha Divorce Case: मेरठ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। तलाक के बाद जहां अक्सर महिलाएं चुपचाप घर लौटती हैं, वहीं यहां एक पिता ने अपनी बेटी का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। लेकिन पिता का अपनी बेटी को डिप्रेशन से निकालने के इस तरीके ने बेटी की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।
ढोल-नगाड़ों के साथ बेटी का जज पिता ने किया था स्वागत
याद रहे मेरठ के रिटायर्ड जज ज्ञानेंद्र शर्मा ने अपनी बेटी प्रणिता का तलाक के बाद घर वापसी पर जोरदार स्वागत किया था। ढोल-नगाड़े बजे, मिठाइयां बांटी गईं और पिता ने साफ कहा-"बेटा और बेटी बराबर होते हैं।" उनका मकसद था कि बेटी को तलाक के सदमे से बाहर निकाला जाए।

"मुझे लगता है कि मैं अपना चेहरा नहीं दिखा सकती"
पति से तालाक लेकर घर लौटने का जश्न मनाते हुए वीडियो वायरल हुआ और प्रणिता को सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। कुछ लोगों ने पिता के कदम की तारीफ की, वहीं बड़ी संख्या में ट्रोलिंग भी शुरू हो गई। ट्रोलिंग का शिकार प्रणिता ने अब अपने हालिया इंटरव्यू में रोते हुए कहा है कि मुझे लगता है कि मैं अपना चेहरा नहीं दिखा सकती।
ट्रोलिंग से बुरी तरह टूट गईं हैं प्रणिता
पिता ने बताया लगातार ट्रोलिंग और विवाद से प्रणिता मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि जिस एंग्जायटी और डिप्रेशन से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही थी, वह फिर से मेंटल ट्रामा लौट आया है। टोलर्स ने ट्रोल करके प्रणिता को ड्रिपेशन में ढकेला।
ससुराल वालों और पूर्व पति ने लगाए आरोप
बेटी के घर टूटने के जश्न को लेकर रिटायर्ड जज पिता तक की आलोचना हुई। प्रणिता के ससुराल वालों ने भी उन पर कई आरोप लगाए। प्रणिता के परिवार ने आरोप लगाया कि उनके पूर्व पति और ससुर ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक बातें कही और उनकी छवि खराब करने की कोशिश की। वहीं, प्रतिणा के पूर्व पति मेजर गौरव भी मीडिया के सामने आए और उन्होंने प्रणिता के परिवार पर सवाल उठाए। इससे विवाद और गहरा गया।
मानसिक तनाव से जूझ रही प्रणिता ने
वहीं प्रणिता और उनके पिता ने मीडिया के सामने आकर अपना पक्ष रखा है, जिसमें उन्होंने ससुराल वालों की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। यह मामला अब सिर्फ एक परिवार का नहीं रह गया, बल्कि समाज में महिलाओं, तलाक और उनकी इज्जत को लेकर सोच पर भी सवाल खड़े कर रहा है-क्या एक बेटी का अपने घर लौटना आज भी इतना बड़ा मुद्दा है?
कौन है प्रणिता? क्यों टूटी शादी?
मेरठ निवासी प्रणिता की शादी साल 2018 में शाहजहांपुर के मेजर गौरव अग्निहोत्री से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। शादी के कुछ समय बाद ही रिश्ते में खटास आने लगी और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। हाल ही में अदालत ने दोनों को तलाक की मंजूरी दे दी।
जज पिता करेंगे अब केस
प्रणिता के पिता ज्ञानेंद्र शर्मा ने इस मामले में सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सेना के अधिकारियों और जालंधर आर्मी कैंट थाने में शिकायत की मांग की है। साथ ही कहा कि जरूरत पड़ी तो वे हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। ज्ञानेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि समाज में एक महिला या बेटी के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 16 और 21 (जो मौलिक अधिकारों और गरिमा के साथ जीने के अधिकार से संबंधित हैं) का सीधा उल्लंघन है। इसी आधार पर अब हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में मानहानि का वाद दायर किया जा रहा है। उन्होंने दूसरे पक्ष से अपनी जान को खतरा भी बताया है और इस संबंध में एसएसपी मेरठ को आवश्यक सूचना देने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications