Meerut News: फलावदा मजार तोड़फोड़ मामले में सीसीटीवी से खंगाले जा रहे आरोपी, किसने दिया घटना को अंजाम?
Meerut News: यूपी के मेरठ के फलावदा कस्बे में गुरुवार की रात को एक घटना ने स्थानीय लोगों को हिला दिया। शरारती तत्वों ने मोहम्मद बब्बल शाह की मजार समेत छह मजारें तोड़ दीं। सुबह उठने के बाद जब लोग वहां पहुंचे तो मजार टूटा था। वहां पर बिखरी ईंटों और क्षतिग्रस्त मजारों को देखकर गुस्से में आ गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मामले की जानकारी मिलने के बाद आसपास की बस्ती से काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। पुलिस द्वारा समझाने का प्रयास किया गया लेकिन लोग आक्रोश जताने लगे। उसके बाद वहां पर भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

जानकारी मिलने के बाद एडीएम सत्यप्रकाश, एसपी देहात राकेश मिश्रा और सीओ सरधना आशुतोष कुमार भी मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की। उन्होंने टूटी मजारों की मरम्मत और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। उसके बाद मजार की मरम्मत का काम शुरू हुआ तो लोग शांत हुए।
हिंदू समुदाय के लोग भी चढ़ाते हैं चादर
बताया जा रहा है फलावदा कस्बा स्थित काले सिंह मंदिर मार्ग पर कब्रिस्तान में मोहम्मद बब्बल शाह की मजार के साथ कई अन्य मजारें भी हैं। दोनों समुदाय यहां चादर चढ़ाते हैं। इन्हीं मजारों को गुरुवार रात शरारती तत्वों ने तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
सुबह उठने के बाद सूफी निजामुद्दीन और पड़ोसी खेत स्वामी जुनैद जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मजारों के चारों ओर ईंटें बिखरी हुई थीं। उनके द्वारा आसपास के लोगों को जानकारी दी गई। मजार तोड़े जाने की जानकारी मिलते ही वहां पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए।
उसके बाद वहां पहुंचे स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को फोन करके इस पूरे मामले की जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह द्वारा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
हालांकि प्रभारी के समझाने के बाद भी मौके पर मौजूद लोग बात मानने के लिए तैयार नहीं हुए। इस दौरान लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग करते नजर आए। भीड़ बढ़ती देख वहां पर अन्य थानों से भी फोर्स बुलाई गई।
अधिकारियों के समझाने पर शांत हुए ग्रामीण
प्रभारी द्वारा इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। जानकारी मिलने के बाद एसडीएम, एसपी देहात और सीओ भी मौके पर पहुंचे उसके बाद अधिकारियों द्वारा भरोसा दिया गया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उसके बाद ग्रामीण शांत हुए और टूटे हुए मजारों के मरम्मत का कार्य प्रारंभ हुआ। इस घटना की जांच के लिए दो टीमों का गठन किया गया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी देहात राकेश मिश्रा ने कहा कि जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तार के लिए गठित पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान करने में जुटी है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications