Meerut News: मेरठ में ई-रिक्शा चालक ने युवती को फिल्म दिखाने की पेशकश की, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Meerut News: मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। एक ई-रिक्शा चालक पर आरोप है कि उसने अकेली युवती से अश्लील बातें की और फिल्म दिखाने का झांसा देकर नज़दीकियां बढ़ाने की कोशिश की। युवती ने तुरंत घर जाकर परिजनों को पूरी घटना बताई।

शिकायत के बाद युवती के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और चालक से सवाल-जवाब करने लगे। इसी बीच बहस इतनी बढ़ गई कि आसपास के लोग भी घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते लोग आक्रोशित हो गए और चालक की पिटाई करने लगे।

meerut news e rickshaw driver

कुछ लोगों द्वारा चालक की पिटाई करता देख वहां से गुजर रहे राहगीर भी रुक गए। उन लोगों द्वारा भी घटना की जानकारी ली गई उसके बाद वहां पर भीड़ बढ़ती गई उसके बाद जो भी आया वह चालक को पीटने लगा।

इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने पुलिस को फोन करके घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी चालक को पकड़ कर कार्रवाई की बात करते हुए भीड़ से किसी तरह उसे बाहर निकाली।

रिक्शा में बैठने पर प्रपोज करने लगा चालक

युवती ने आरोप लगाया कि वह ई रिक्शा में बैठकर सफर कर रही थी। इस दौरान रिक्शा चालक उससे बातचीत करने लगा। बातचीत करने के दौरान उसने कहा कि वह उसे पसंद करता है। इसके अलावा उसने यह भी कहा कि वह उसके साथ फिल्म देखना चाहता है।

युवक की बात सुनने के बाद युवती ने गुस्से में तत्काल अपनी मां को फोन करके इस बात की जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद युवती की मां परिजनों के साथ तत्काल वहां पहुंची और चालक को रोक कर उससे पूछताछ करने लगी।

जब परिजन वहां पहुंचे और चालक से पूछताछ करना शुरू किया तो वह पहले तो वह युवती पर ही दबाव बनाने लगा और उसने कहा कि वह इस तरह की कोई बात नहीं बोला है। लेकिन जब भीड़ द्वारा पिटाई की जाने लगी तो वह माफी मांगने लगा।

गिरफ्तार कार्रवाई में जुटी पुलिस

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि युवती की शिकायत के बाद आरोपी ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि पकड़े गए चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+