हाइकोर्ट बेंच को लेकर वकीलों ने किया हंगामा, चोट लगने पर कई को भेजा गया अस्पताल
मेरठ। मेरठ में हाइकोर्ट बेंच को लेकर आज सैकड़ों वकीलों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के बीच कई वकील धक्कामुक्की के दौरान चोटिल भी हो गए। आपको बता दें हाइकोर्ट बेंच की मांग को लेकर लगातार मेरठ के वकील कभी हड़ताल करके तो कभी धरना प्रदर्शन करके मांग करती आ रही है। मगर लगातार उन्हें आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिल रहा। मेरठ में आज सीएम योगी के कार्यकारी कार्यक्रम से पहले वकीलों ने मेरठ के मुख्य चोरहे बेगमपुल पर पहले मानव श्रंखला बनाकर प्रदर्शन किया।

इसके बाद उन्होंने योगी के कार्यक्रम स्थल के गेट पर ही जमकर हंगमा किया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने मुख्य गेट ही बंद कर दिया, जिसके बाद गेट पर ही बैठकर वकीलों ने प्रदर्शन किया। मौके पर ही एसएसपी, डीएम,आई जी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची और वकीलों को समझाने का प्रयास किया मगर वकीलों ने किसी भी अधिकारी की एक नहीं सुनी। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने जबरदस्ती धरने से उठाने का प्रयास किया तो वकील उग्र हो गए और पुलिस से धक्का मुक्की करने लगे इसी दौरान कुछ वकीलों के चोट लग गई, वहीं कुछ बेहोश हो गए जीने मौके पर एम्बुलेन्स मांगकर हॉस्पिटल भेज गया। हंगामे के दौरान पुलिस वकीलों के आगे हाथ जोड़ती नज़र आई। हंगामा बढ़ता देख एसएसपी ने सब वकीलों को जबरदस्ती उठाकर थाने भेजना शुरू कर दिया। एक-एक करके सभी वकीलों को उठाकर-उठाकर बस में भरकर थाने भेज दिया।









Click it and Unblock the Notifications