एक वीडियो के बाद चर्चाओं में आई महिला वकील को बार एसोसिएशन ने दिखाया बाहर का रास्ता

मेरठ। बीते चार दिन से मेरठ में दरोगा पिटाई मामले में आठ वीडियो आने के बाद से इस केस की गुत्थी सुलझ सकती है। वीडियो में आई महिला वकील ने बुधवार शाम को शराब के नशे में अपनी गाड़ी तेज रफ्तार से दौड़ा दी। जिसमें कई लोग घायल हो गए। महिला के खिलाफ पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं। इस मामले में जिला बार एसोसिएशन ने एक बैठक की और महिला को निलंबित करने का फैसला लिया गया। जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री प्रवीण कुमार सुधार ने बताया कि महिला की पहले भी कई बार शिकायत मिल चुकी थी। इस बार की शिकायत माफ करने लायक नहीं है इसलिए उनकी सदस्यता रद्द की गई है।

शराब के नशे में चलाई तेज गाड़ी

शराब के नशे में चलाई तेज गाड़ी

बता दें कि यह वही महिला है जो भाजपा पार्षद के होटल में दरोगा से मिलने गई थी। इस दौरान दरोगा का भाजपा पार्षद से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया था कि बीजेपी पार्षद ने दरोगा को मुंह पर एक के बाद एक पांच थप्पड़ मारे थे। दरअसल, महिला वकील ने बुधवार शाम फिर से बवाल खड़ा कर दिया। शराब के नशे में धुत महिला वकील ने कचहरी से बाउंड्री रोड तक अपनी गाड़ी तेज रफ्तार से दौड़ा दी थी।जिसमें कई लोग घायल हो गए है। पुलिस ने महिला को पकड़ा तो उसने थाने में जमकर हंगामा किया और इंस्पेक्टर से अभद्रता भाषा का प्रयोग किया।

होटल के सीसीटीवी में दिखे दोनों साथ में

होटल के सीसीटीवी में दिखे दोनों साथ में

सीसीटीवी में दिखे दोनों साथ में दरअसल ये वीडियो 15 मिनट 34 सेकेंड का है, लेकिन टाइम लिमिट को देखते हुए हमने इसे शॉर्ट किया है। इस वीडियो में दरोगा और महिला खाने की टेबल पर बैठे हैं। खाना ऑर्डर से पहले दोनों में खूब बातें हो रही हैं। महिला दरोगा के कंधे और उसके गाल पर बार-बार हाथ लगा रही है। इस वीडियो के आने के बाद दरोगा और पुलिस के दावों पर सवाल उठने लगे हैं। आपको बता दें कि दरोगा सुखपाल ने बताया था कि वह और महिला अलग-अलग समय पर आए थे। दरोगा ने कहा था कि वह पहले से ही खाना खा रहा था। लेकिन वीडियो में दोनों के लिए एकसाथ खाना लाया गया।

महिला पर दर्ज हुए दो केस

महिला पर दर्ज हुए दो केस

महिला के खिलाफ पुलिस ने किए दो केस दर्ज देर रात महिला वकील के खिलाफ थाना लालकुर्ती में दो केस दर्ज हुए। एक केस कार मालिक बृजेश चौधरी की ओर से दर्ज कराया गया है जबकि दूसरा केस इंस्पेक्टर लालकुर्ती की ओर से दर्ज कराया गया है। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं दूसरी ओर महिला अपने आपको निर्दोष बता रही। उसका कहना था कि उसने किसी को टक्कर नहीं मारी। उसकी कार को पार्षद के इशारे पर टक्कर मारी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+