Meerut Crime News: 'रातभर रोती रही, खाना नहीं खाया', हत्यारी पत्नी मुस्कान की जेल में कैसे बीती पहली रात?

Meerut Crime News: यूपी के मेरठ स्थित ब्रह्मपुरी इलाके में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड (Saurabh Murder Case) से पूरा देश दंग रह गया है। हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी (Muskan Rastogi) और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, जेल में मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल की पहली रात बेहद मुश्किल भरी रही। जिस महिला ने अपने ही पति को बेरहमी से मारकर उसके 15 टुकड़े कर दिए, वह अब चौधरी चरण सिंह जिला जेल में बंद है और पूरी तरह से टूट चुकी है। आइए जानते हैं मुस्कान रस्तोगी की जेल में कैसे बीती पहली रात...

Meerut Murder Case

Muskan Rastogi First Night in Jail: जेल में पहली रात कैसे बीती?

सूत्रों के मुताबिक, मुस्कान ने कोई खाना नहीं खाया और रातभर रोती रही। उसने किसी से बात नहीं की, बिल्कुल गुमसुम रही। उसने जेल प्रशासन से साहिल को बगल की बैरक में रखने की अपील की, लेकिन यह अनुरोध ठुकरा दिया गया। साहिल भी पूरी रात बैचेन रहा, लेकिन उसे कोई रहम नहीं मिला।

जेल प्रशासन के मुताबिक, मुस्कान पूरी तरह से डरी हुई थी। जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान पूरी तरह से शांत रही, उसने किसी से बातचीत नहीं की। उसने दिया गया खाना भी नहीं खाया।

अदालत में पेशी पर हंगामा, वकीलों ने किया हमला

बुधवार(19 मार्च) को जब मुस्कान और साहिल को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, तो माहौल पूरी तरह से तनावपूर्ण हो गया। गुस्साए वकीलों ने उन पर हमला कर दिया। साहिल के कपड़े तक फाड़ दिए गए। हालात काबू से बाहर होते देख पुलिस को बीच बचाव करना पड़ा और दोनों को सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा। इस हत्याकांड को लेकर मेरठ के लोगों में भारी आक्रोश है और सभी चाहते हैं कि मुस्कान और साहिल को फांसी दी जाए।

प्लानिंग के तहत की गई थी सौरभ की हत्या

पुलिस की जांच में यह साफ हो गया कि मुस्कान और साहिल पहले से ही इस जघन्य अपराध की साजिश रच रहे थे। 2019 में व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए साहिल और मुस्कान का रिश्ता फिर से जुड़ा। मुस्कान सौरभ को अपने रिश्ते में बाधा मानने लगी और हत्या की योजना बनाई। 25 फरवरी को पहली बार उसे नशीला पदार्थ दिया, लेकिन वह सफल नहीं हुई। 4 मार्च को उसने दोबारा नशीला पदार्थ मिलाया और इस बार सौरभ बेहोश हो गया।

इसके बाद साहिल को बुलाकर उसे बेरहमी से चाकू से गोद डाला। शरीर के 15 टुकड़े किए और सीमेंट से भरे ड्रम में डाल दिया, ताकि किसी को बदबू न आए। मुस्कान ने पहले ही अपनी 6 साल की बेटी को दादी के घर भेज दिया था, ताकि वह इस घटना को न देख सके।

मुस्कान के माता-पिता भी बेटी के खिलाफ, बोले- "फांसी दो"

मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी ने साफ कहा कि "ऐसे लोग धरती पर चलने लायक नहीं हैं, उसे फांसी होनी चाहिए।"मुस्कान की मां भी बेटी के खिलाफ खड़ी हैं और उन्होंने खुद उसे पुलिस को सौंपा। रस्तोगी परिवार पूरी तरह से सौरभ के माता-पिता के साथ खड़ा है और न्याय की मांग कर रहा है।

अब क्या होगा?

मुस्कान और साहिल की 14 दिन की न्यायिक हिरासत तय हो चुकी है। जल्द ही इस मामले में अदालत में चार्जशीट दायर होगी। फांसी की सजा की मांग जोर पकड़ रही है और जनता इंसाफ चाहती है।

जिसने अपने पति की हत्या की, वही अब जेल में खाने तक को तरस रही है। लेकिन क्या उसे सौरभ को मारते वक्त कोई अफसोस था? अब जनता यही कह रही है, "जो दर्द सौरभ ने झेला, वही दर्द अब मुस्कान और साहिल को भी मिलना चाहिए!"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+