मेरठ: पुुलिस के सामने कहा, जेल में बैठे-बैठे मरवा दूंगा अपने दुश्मनों को

मेरठ पुलिस की गिरफ्त में आए 50 हजार के इनामी बदमाश ने अपने ऐलान से पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं। इकराम नाम के इस अपराधी ने पुलिस की प्रेस कांफ्रेंस में ही उसके दुश्मनों की हत्या करने का ऐलान किया है।

मेरठ। यूपी की मेरठ पुलिस की गिरफ्त में आए 50 हजार के इनामी बदमाश ने अपने एक ऐलान से पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं। इकराम नाम के इस अपराधी ने पुलिस की प्रेस कांफ्रेंस में ही उसके दुश्मनों की हत्या करने का ऐलान किया है। इकराम ने मीडिया के कैमरों के सामने कहा कि वह जेल की सलाखों के पीछे से ही अपने दुश्मनों का सफाया करेगा। हैरत की बात यह है कि मेरठ पुलिस कुख्यात अपराधी के ऐलान के बाद भी चुप है।

मेरठ: पुुलिस के सामने कहा, जेल में बैठे-बैठे मरवा दूंगा अपने दुश्मनों को

मिली जानकारी के अनुसार, हत्या, रंगदारी और पुलिस पर हमलों के कुख्यात अपराधी इकराम 3 नवंबर 2016 को कोर्ट में पेशी के वक्त पुलिस की आंखों में धूल झोककर फरार हो गया था। शहर, गांव और जिले की सरहदों को पार करके इकराम कानून के पहरदारों को गच्चा देकर भाग गया और बेबस पुलिस हाथ बांधे खड़ी रही। कई महीनों की मशक्कत और मेहनत के बाद जब इकराम का इनाम 50 हजार तक पहुंचा तो पुलिस को अपना कर्तव्य याद आया। वहीं, चुनाव खत्म होते ही अपने नंबर बढ़ाने के लिए पुलिस की क्राइमब्रांच के सेटिंगबाज पुलिसवालों ने इकराम की गिरफ्तारी कागजों में रंग दी। लेकिन इकराम के रंग नहीं बदले। एसपी सिटी यानी जिले के जूनियर कप्तान साहब की प्रेसवार्ता में इकराम ने अपने मंसूबे मीडिया के सामने जाहिर कर दिये। इकराम ने एसपी सिटी की मौजूदगी में ऐलान किया है कि वह जेल की सलाखों के पीछे से ही अपने दुश्मनों को कत्ल करवाएगा।

मेरठ: पुुलिस के सामने कहा, जेल में बैठे-बैठे मरवा दूंगा अपने दुश्मनों को

वहीं, मीडिया को इस्तेमाल करके मेरठ पुलिस गुडवर्क की वाहवाही लूटना चाह रही थी। लेकिन, इकराम के ऐलान से सारा दांव उलटा पड़ गया। इकराम ने दुश्मनों के कत्ल का जैसे ही ऐलान किया पुलिसवालों ने उसके मुंह पर हाथ रखकर उसे चुप करा दिया। ऐसे में जूनियर कप्तान सिर्फ तमाशा देखते रहे। बता दें कि इकराम की रंजिश मेरठ के एक नामी वकील के अलावा दो कारोबारियों से चल रही है जिनका कत्ल करने का ऐलान इकराम ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+