मेरठ: रसूलपुर गांव में विस्फोट, 4 मकानों की छत उड़ी, 2 की मौत , कई घायल
मेरठ। मंगलवार देर रात मेरठ के फलावदा क्षेत्र के गांव रसूलपुर में अचानक विस्फोट होने से चार मकानों की छतें उड़ गईं, इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए, मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे से लोगों को निकालकर अस्पताल भेजा है, मालूम हो कि गांव रसूलपुर में साबिर, एजाज, निसार, सलेक के मकान एक-दूसरे से सटे हुए हैं, अचानक रात में निसार के घर पर धमाका हुआ जिसमें चारों के घर चपेट में आ गए।
Recommended Video

हादसे की जानकारी गांववालों ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मलबे से लोगों को निकाला, घायलों में एक ही परिवार के 4 लोग हैं। बताया जा रहा है कि साबिर, साबिर की पत्नी अफसाना, पुत्री महविश और नरगिस, पुत्र अयान की हालत काफी गंभीर है, मलबे में दबने से निसार और उसके पुत्र फैसल की मौके पर ही मौत हो गई। पटाखों की वजह से विस्फोट हुआ है ऐसी आशंका बताई जा रही है तो वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सिलेंडर फटने के कारण धमाका हुआ है।
घायलों को पल्लवपुरम अस्पताल में भर्ती कराया गया है
फिलहाल पुलिस जांच मनें जुटी है। पुलिस ने घायलों को पल्लवपुरम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों को दहशत हो गई है। मृतकों की संख्या बढ़ने की भी संभावना है। जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर कैंप किये हुये है। इस बारे में SSP अजय साहनी ने कहा कि प्रथम दृष्टया ये विस्फोट सिलेंडर ब्लास्ट का ही लग रहा है लेकिन अभी हम साफ तौर पर कुछ नहीं सकते हैं, मामले की जांच जारी है, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है और मलबे से लोगों को निकालने का काम जारी है।
-
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत












Click it and Unblock the Notifications