नगर निकाय चुनाव में सपा ने इस बार किस-किसको बनाया महापौर प्रत्याशी, देखिए लिस्ट

फिलहाल अभी सपा धर्म नगरी वाराणसी और मथुरा में अपने पत्ते नहीं खोल रही है। लेकिन सपा ने 14 नगर निगमों में मेयर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।

इलाहाबाद। टिकट की दावेदारी में छिनी रात की नींद और इंतजार की घड़ियां खत्म हुई। समाजवादी पार्टी ने निकाय चुनाव में अपने पत्ते खोल दिए हैं। अब तक यूपी के 16 नगर निगम में 14 प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। सपा ने महापौर पद को लेकर अपनी एक और सूची जरी की, ये तीसरी सूची है इसमें चार नगर निगमों के महापौर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। संगम नगरी इलाहाबाद में विनोद चंद दुबे को सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जबकि कानपुर में माया गुप्ता, सहारनपुर में साजिद चौधरी और गाजियाबाद से राशि गर्ग को महापौर का टिकट दिया गया है।

Mayor candidates of Samajwadi Party in UP municipal elections 2017

इलाहाबाद में विनोद चंद दुबे का आना अब भाजपा के लिए मुश्किल बढ़ाएगा। क्योंकि विनोद दुबे सपा के वोट बैंक के साथ सवर्ण वोट बैंक में सेंध लगाएंगे। ऐसे में भाजपा का प्रत्याशी भी स्वर्ण हो तो कोई आश्चर्य नहीं होगा। क्योंकि भाजपा आसानी से अपने वोट बैंक ना खिसकने देगी और ना ही तीन मंत्री वाले इस शहर की महापौर कुर्सी को जाने देगी। फिलहाल कायस्थ वोट को ये दोनों दल कैसे साधेंगे ये देखना दिलचस्प होगा। ऐसे में अगर कांग्रेस कायस्थ कार्ड खेलती है तो दोनों ही दलों को भारी नुकसान होगा। फिलहाल अभी सपा धर्म नगरी वाराणसी और मथुरा में अपने पत्ते नहीं खोल रही है। लेकिन सपा ने 14 नगर निगमों में मेयर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है।

किसे कहां बनाया प्रत्याशी?

1 - इलाहाबाद - विनोद चंद दुबे
2 - कानपुर - माया गुप्ता
3 - सहारनपुर - साजिद चौधरी
4 - गाजियाबाद - राशि गर्ग
5 - लखनऊ - मीरावर्धन
6 - आगरा - राहुल चतुर्वेदी
7 - फीरोजाबाद - राजनारायण मुन्ना गुप्ता
8 - अयोध्या - गुलशन बिंदू
9 - मेरठ - दीपू मनेठिया वाल्मीकि
10 - बरेली - डा. आइएस तोमर
11 - मुरादाबाद - यूसुफ अंसारी
12 - अलीगढ़ - मुजाहिर किदवई
13 - झांसी - राहुल सक्सेना
14 - गोरखपुर - राहुल गुप्ता

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+