मोदी का रोड शो आचार संहिता का उल्लंघन है, चुनाव आयोग उठाए सख्त कदम: मायावती

पीएम मोदी के वाराणसी रोड से नाराज मायावती ने कहा कि उनके रोड शो से निष्पक्ष चुनाव प्रभावित होगा। चुनाव आयोग को इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वाराणसी रैली में उमड़े जनसैलाब के बाद विरोधी पार्टियों में खलबली मची हुई है। पीएम मोदी के इस रोड शो से नाराज बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने इसे आचार संहिता का उल्लधंन बताया है। उन्होंने इसे गंभीर मामला करार दिया है। उन्होंने इस मामले में चुनाव आयोग को तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। मायावती ने कहा कि पीएम मोदी ने बिना अनुमति ये रोड शो किया है। चुनाव आयोग को इसके खिलाफ सख्त कदम उठाना चाहिए, ताकि बड़े से बड़े पद पर बैठा व्यक्ति भी चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन ना कर सके।

Mayawati urges EC to investigate PM Modi's roadshow

मायावती ने कहा कि मोदी ने बिना कानूनी अनुमति के वाराणसी में रोड-शो किया, जो एक करना गंभीर मामला है। उन्होंने कहा कि ये न केवल कानून और आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है बल्कि लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे की बात है। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम के इस रोड शो से यूपी में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव प्रभावित होगा।

मायावती ने कहा कि चुनाव आयोग को तत्काल उचित कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि ऊंचे पद पर बैठे लोग चुनाव आचार संहिता का भविष्य में उल्लंघन ना कर सके। आपको बता दें कि सपा-बसपा और कांग्रेस के अलावा भाजपा के नेता ने भी इस रोड शो पर सवाल उठाए है। वहीं रोड शो खत्म करने के बाद पीएम मोदी ने प्रदेश की सपा सरकार पर जमकर हमला बोला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+