कांग्रेस-बीजेपी की तकरार पर आई मायावती की प्रतिक्रिया, जानें क्या बोलीं बीएसपी सुप्रीमो

Mayawati News: संसद में कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर के बीच तीखी बहस हुई थी। इस पर अब बीएसपी सुप्रीमो मायावती की प्रतिक्रिया सामने आई है।

बीएसपी सुप्रीमो मायावती इस बहस को नाटकबाजी करार दिया। मायावती ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा, 'कल संसद में खासकर जाति व जातीय जनगणना को लेकर कांग्रेस व बीजेपी आदि में जारी तकरार नाटकबाज़ी है।'

Mayawati news

मायावती ने कहा, ओबीसी समाज को छलने की कोशिश है..क्योंकि, इनके आरक्षण को लेकर दोनों ही पार्टियों का इतिहास खुलेआम व पर्दे के पीछे भी घोर ओबीसी-विरोधी रहा है। इन पर विश्वास करना ठीक नहीं।

बीएसपी के प्रयासों से यहां लागू हुई ओबीसी आरक्षण की तरह ही राष्ट्रीय जातीय जनगणना जनहित का एक ख़ास राष्ट्रीय मुद्दा, जिसके प्रति केंद्र को गंभीर होना जरूरी। देश के विकास में करोड़ों गरीबों-पिछड़ों व बहुजनों का भी हक, जिसकी पूर्ति में जातीय जनगणना की अहम भूमिका।

जानें क्या हुआ संसद में?
खबर के मुताबिक, सदन में मंगलवार 30 जुलाई को राहुल गांधी और अनुराग ठाकुर के बीच बहस शुरू हुई थी। दरअसल, राहुल गांधी ने जाति जनगणना कराने की बात कही तो अनुराग ठाकुर ने विवादित बयान दे दिया कि 'जिनकी जाति का पता नहीं वो जाति जनगणना की बात करते हैं।'

अनुराग के इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया और विपक्षी सांसद बेहद नाराज होकर हंगामा करने लगे। राहुल गांधी ने कहा कि जो भी इस देश में दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों की बात उठाता है, उसे गालियां खानी ही पड़ती हैं। राहुल ने कहा कि मैं ये सब गालियां खुशी से खाऊंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+