मायावती के पोस्टर चिपके रावण को मुरादाबाद में जलाया, उठा विवाद
मुरादाबाद। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा के पर्व पर मुरादाबाद के रामलीला मैदान में रावण के पुतले का दहन किया गया। इसमें रावण के पुतले पर मायावती और बसपा के पोस्टर चिपके होने से विवाद खड़ा हो गया।

रावण को बनाने में आयोजकों द्वारा जो सामग्री उपयोग की गई थी, उसमें बसपा नेताओं के पोस्टर का इस्तेमाल किया गया जिसमे पूर्व बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी की फोटो व मायावती की फ़ोटो व नाम लिखा साफ़-साफ़ नज़र आ रहा था।

उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद बसपा हाशिये पर आ गई है और अच्छाई पर बुराई की जीत के प्रतीक रावण दहन के दौरान बसपा नेताओं के पोस्टर का इस्तेमाल विवादों के घेरे में आ गया है।
इस बारे में जब आयोजकों से बात करनी चाही तो उन्होंने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications