यूपी: 'आम आदमी को रहने के लिए घर दे रही सरकार, हिंदुओं के आराध्या राम रह रहे हैं टेंट में'

अमेठी/मथुरा। यूपी के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए एक तरफ अमेठी में सगरा आश्रम के पीठाधीश्वर मौनी महाराज ने हुंकार भरी। वहीं दूसरी तरफ यूपी के धर्मार्थ कार्य मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने राम मंदिर निर्माण की बात कही। मौनी महाराज ने कहा कि जब पीएम नरेंद्र मोदी सबको आवास दे रहे हैं तो रामलला को क्यों नहीं? इस दौरान मौनी महाराज ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा वादा खिलाफी कर रही है। इसी कड़ी में लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि 2019 लोकसभा चुनावों से पहले ही मंदिर का निर्माण किया जाएगा।

यूपी: राममंदिर निर्माण को लेकर मौनी महाराज ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा वादा खिलाफी कर रही है पार्टी

नरेंद्र मोदी को लेकर कही ये बात

मौनी महाराज नें कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी से लेकर पूरी दुनिया के मंदिरों-मस्जिदों, गुरुद्वारों और चर्च में जा रहे हैं, लेकिन वह अयोध्या नगरी क्यों नहीं आते? रामनगरी आने से क्यों बचते हैं? उन्हें इस बात का डर है कि वहां जाने से राम मंदिर मुद्दा उठेगा। मौनी महाराज ने कहा कि जब पीएम नरेंद्र मोदी सबको आवास दे रहे हैं तो रामलला को क्यों नहीं? उन्होंने भाजपा पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि अब राम मंदिर के मुद्दे पर भाजपा का कोई बहाना नहीं चलेगा, क्योंकि राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सब भाजपा के हैं। तो ऐसे में बहुमत में न होने का बहाना अब कतई स्वीकार नहीं होगा।

यूपी: राममंदिर निर्माण को लेकर मौनी महाराज ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा वादा खिलाफी कर रही है पार्टी

मंदिर के पक्ष में फैसला आएगा तो दंगा हो जाएगा

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा से लगता है कि यदि शीर्ष अदालत का फैसला राम मंदिर के पक्ष में आ भी गया तो सरकार यह भी कह सकती है कि यदि राम मंदिर बना तो देश भर में दंगे हो सकते हैं। मौनी महाराज नें उन्होंने राहुल गांधी के बारे में कहा कि उनके पिता स्व. राजीव गांधी ने ही अयोध्या में रामलला के दर्शन एवं पूजन के लिए ताला खुलवाया था और उनके बेटे हैं राहुल गांधी जो देश-विदेश के मंदिरों में तो जाते हैं, लेकिन अयोध्या के राम मंदिर का दर्शन करने कभी नहीं आए।

यूपी: राममंदिर निर्माण को लेकर मौनी महाराज ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा वादा खिलाफी कर रही है पार्टी

मंत्री ने कहा योगी के हाथों होगा शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के धर्मार्थ कार्य मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी का कहना है कि 2019 लोकसभा चुनाव से पहले अयोध्या में राम मंदिर का निश्चित तौर पर शिलान्यास होगा। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर का शिलान्यास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों से होगा। मथुरा में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने यह बात कही। चौधरी लक्ष्मी नारायण ने कहा कि आज भारत का जनमानस अयोध्या में राम मंदिर चाहता है। इसलिए चाहे राजनेता हों, न्यायपालिका हो या कार्यपालिका हो सभी को जनभावना का आदर करना चाहिए। राम जन्मभूमि अयोध्या में भगवान राम का मंदिर जरूर बनेगा और योगी आदित्यनाथ के हाथों से ही शिलान्यास होगा। इसमें कहीं कोई संदेह नहीं। राम मंदिर का शिलान्यास निश्चित रूप से लोकसभा चुनावों से पहले होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+