Mau-Kolkata Express: मऊ-कोलकाता-मऊ साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें डिटेल
Mau-Kolkata-Mau Weekly Festival Special Train News Indian Railway: दीपावली एवं छठ त्यौहारों पर यात्रियों की राह आसान बनाने के लिए रेलवे लगातार खास पहल कर रहा है। इसी क्रम में 05064/05063 मऊ-कोलकाता-मऊ साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी को लेकर नई अपडेट सामने आई है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मऊ-कोलकाता-मऊ साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचलन मऊ से 24 सितम्बर से 12 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को तथा कोलकाता से 25 सितम्बर से 13 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को 08 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

05064 मऊ-कोलकाता साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 24 सितम्बर से 12 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को मऊ से 13.30 बजे प्रस्थान कर बेलथरा रोड 14.22 बजे, सलेमपुर से 14.55 बजे, भटनी से 15.12 बजे, भाटपार रानी से 15.27 बजे, मैरवा से 15.45 बजे, सीवान से 16.10 बजे, एकमा से 16.32 बजे, छपरा से 17.15 बजे, दिघवारा से 17.50 बजे, सोनपुर से 18.30 बजे, हाजीपुर से 18.45 बजे, शाहपुर पटोरी से 19.27 बजे, बरौनी से 21.10 बजे, किऊल से 22.32 बजे, जमुई से 23.02 बजे, दूसरे दिन झाझा से 00.20 बजे जसीडीह से 00.53 बजे, मधुपुर से 01.19 बजे, चितरंजन से 01.59 बजे, आसनसोल से 03.00 बजे, दुर्गापुर से 03.32 बजे, वर्द्धमान से 04.48 बजे, बण्डेल से 05.50 बजे तथा नैहाटी से 06.40 बजे छूटकर कोलकाता 08.00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 05063 कोलकाता-मऊ साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 25 सितम्बर से 13 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को कोलकाता से 13.20 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 14.10 बजे, बण्डेल से 14.36 बजे, वर्द्धमान से 15.38 बजे, दुर्गापुर से 16.38 बजे, आसनसोल से 17.13 बजे, चितरंजन से 17.38 बजे, मधुपुर से 18.17 बजे, जसीडीह से 18.44 बजे, झाझा से 20.50 बजे, जमुई से 21.17 बजे, किऊल से 21.52 बजे, बरौनी से 23.50 बजे, दूसरे दिन शाहपुर पटोरी से 00.37 बजे, हाजीपुर से 01.50 बजे, सोनपुर से 02.02 बजे, दिघवारा से 02.30 छपरा से 03.20 बजे, एकमा से 03.52 बजे, सीवान से 04.25 बजे, मैरवा से 04.52 बजे, भाटपार रानी से 05.12 बजे, भटनी से 05.35 बजे, सलेमपुर से 05.57 बजे तथा बेलथरा रोड से 06.32 बजे छूटकर मऊ 07.45 बजे पहुँचेगी।












Click it and Unblock the Notifications