VIDEO: नशे में होमगार्ड बन गया कोतवाल, बोला- मेरा कुछ उखाड़ नहीं सकता कोई माई का लाल

मऊ। जिले में एक होमगार्ड शराब के नशें में कोतवाल बन कर लोगों के बीच कौतूहल और मजाक का विषय बना रहा। होमगार्ड की इस कारतूत को लोगों ने अपने कैमरे में भी कैद किया और योगी की शराबी पुलिस के नाम से वीडियो को भी वायरल कर दिया। पुलिस महकमे को जब वायरल वीडियो की जानकारी हुई तो इस शराबी पुलिस कर्मी की खोजबीन शुरु हुई। जिसके बाद जांच में वह पुलिस कर्मी नहीं बल्कि होमगार्ड निकला हैं। जिसको तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

वर्दी के आड़ में जमकर खाया अंगूर और ककड़ी

वर्दी के आड़ में जमकर खाया अंगूर और ककड़ी

दरअसल शराब के नशे में कोतवाल बना ये होमगार्ड नशे में इस कदर टल्ली हो गया कि खुद ही बीच बाजार कहने लगा कि' मैं घोसी का कोतवाल हूँ ' और कोई माई का लाल मेरा कुछ नहीं कर सकता। ये बाते आरोपी होमगार्ड ने कई बार प्रयोग किया तो साथ वर्दी की आड़ में कोपागंज ब्लाक पर धौंस जमाना शुरु किया। होमगार्ड ने ठेले से अंगूर के दानों को उठा-उठा कर खाना शुरू किया। साथ ही ककड़ी का भी मुफ्त में लुफ्त उठाया। लेकिन इस दौरान सभी को लगा कि वर्दीधारी किसी थाने के सिपाही और शराब के नशे में है तो लोगों ने उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

कमांडेंट से की गई शराबी की शिकायत

कमांडेंट से की गई शराबी की शिकायत

वायरल वीडियो को की जानकारी के बाद महकमे ने शराबी सिपाही को दंड देने के लिए छानबीन शुरु तो वह होमगार्ड निकला। अधिकरियों ने अपना बचाव करते हुए कहा कि वायरल हुआ वीडियो किसी पुलिसकर्मी का नहीं बल्कि होमगार्ड का है। इसका नाम राजेश राय जो कुड़हनी का रहने वाला है। यह होमगार्ड वर्तमान में थाना घोसी के मझवारा चौकी में ड्यूटी कर रहा है। ड्यूटी समाप्त करने के बाद अपने घर जाते समय वही वर्दी में शराब में नशे में चूर होकर बाजार में मिला है।

हुई कार्रवाई

हुई कार्रवाई

होमगार्ड को तत्काल ड्यूटी से हटा दिया गया है और उसके विरुद्ध अनुशासनात्कामक एवं दण्डात्मक कार्रवाई किए जाने के लिए जिला कमांडेंट होमगार्ड को आख्या प्रस्तुत किया गया हैं। फिलहाल इस वायरल वीडियो से जनपद पुलिस की जमकर बदनामी हुई हैं। एक होमगार्ड की करतूत ने पुलिस को शर्मसार कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+