CCTV: भाजपा नेता के पुत्र ने टोल टैक्स मांगने वाले को पीटा, कहा- 'गाड़ी पर लिखा विधायक नहीं दिखता क्या'
मथुरा। सत्ता के नशे में चूर भाजपा विधायक की गुंडई का वीडियो एकबार फिर से सोशल मीडिया पर तैर रहा है। अपनी गुंडई के लिए मशहूर भाजपा विधायक पूरन प्रकाश के बेटे ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर टोलकर्मी को पीट दिया। इस दौरान विधायक जी भी मौजूद रहे। मथुरा के बलदेव विधान सभा से भाजपा विधायक पूरन प्रकाश के बेटे और उनके समर्थकों ने मंगलवार को मथुरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 पर मधुवन स्थित टोल प्लाजा के कर्मियों से न केवल बदसलूकी की बल्कि जमकर मारपीट भी की। ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब विधायक से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ये लोग हमेशा गलत करते हैं।

बता दें कि भाजपा विधायक का काफिला जब महुवन टोल प्लाजा से गुजरा तो उनकी गाड़ी से आगे उनकी सिक्योरिटी की गाड़ी पहले निकली, लेकिन जैसे ही उनकी कार आई तो टोलकर्मी बैरिकेड्स गिरा दिया जो इनकी कार पर आ टकराया। विधायक के मुताबिक टोलकर्मियों ने गाड़ी में विधायक लिखा देखकर भी ऐसी जुर्रत की और बैरिकेड्स गिरा दिए। जिस पर गुस्साए भाजपा विधायक और उनके पुत्र ने टोलकर्मी को पीट दिया।
सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक यह घटना (13 फरवरी) सुबह 11 बजे के आस-पास की है। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि टोल से तेजी से विधायक की गाड़ी निकल रही है। जैसे ही टोल बूथ के पास कार पहुंचती है, टोल का बैरिकेट्स गिर जाता है और कार पर रगड़ाता चला जाता है। थोड़ी दूर जाकर यह कार रूक जाती है। जिसके बाद पिता पुत्र और समर्थक निकलकर टोलकर्मी को मारने-पीटने लगते हैं। विधायक वहीं खड़ा होकर ये सबकुछ देख रहे होते हैं। उन्होंने उन लोगों को न तो छुड़ाने की कोशिश की न ही बचाने की।
ऐसा नहीं है कि विधायक पूरन प्रकाश द्वारा इस तरह की यह कोई पहली घटना हुई हो। इससे पहले भी विधायक पूरन प्रकाश 29 अक्टूबर 2016 को इसी टोल पर टोलकर्मी से उलझ चुके हैं और उनके समर्थक टोलकर्मी से मारपीट कर चुके हैं। उस वक्त भी उनका यह वीडियो वायरल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications