Mathura Road Accident: एक गलती से 6 यात्रियों की दर्दनाक मौत, कंटेनर ड्राइवर मौके से फरार

Mathura Road Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के एक हृदयविदारक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। यह घटना तड़के 2:45 बजे सुरीर थाना क्षेत्र के माइलस्टोन-88 के पास हुई। दिल्ली के नागलोई से कानपुर देहात (रसूलाबाद) जा रही एक स्लीपर बस के यात्रियों ने जब बाथरूम जाने के लिए बस रुकवाई, तो ड्राइवर ने सुरक्षित 'ग्रीन जोन' के बजाय एक्सप्रेसवे के किनारे ही बस खड़ी कर दी।

बस रुकने के बाद जैसे ही यात्री नीचे उतरे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने पहले बस को जोरदार टक्कर मारी और फिर नीचे खड़े यात्रियों को रौंदता हुआ निकल गया। इस भीषण टक्कर में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।

mathura-road-accident

हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार

घटना में एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार मच गई और लंबा जाम लग गया।

कंटेनर चालक के साथ क्या हुआ?

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस ने राहत कार्य शुरू किया और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। शुरुआती जांच में हादसे की वजह बस ड्राइवर द्वारा गलत जगह वाहन रोकना और कंटेनर चालक की बेलगाम रफ्तार को माना जा रहा है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

घटना से जुड़ी मुख्य जानकारी

  • हादसे का समय: शनिवार तड़के 2:45 बजे।
  • रूट: दिल्ली (नागलोई) से कानपुर देहात (रसूलाबाद)।
  • बड़ी लापरवाही: बस को सुरक्षित ग्रीन जोन की जगह हाईवे पर खड़ा करना।
  • हताहत: 6 की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल।
  • कार्रवाई: पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा; आरोपी ड्राइवर फरार।

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में इन लोगों की हुई है मौत

  • 1-सोनू (32) पुत्र विनोद निवासी एरवा कटरा जिला औरैया
  • 2-देवेश (32) पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम भेलबल पोस्ट कोठवा जिला बस्ती
  • 3-असलम (27) पुत्र बशरूद्दीन निवासी गड़े का पुरवा जिला कन्नौज
  • 4-सन्तोष (46) पुत्र रामवीर निवासी प्रेमनगर दिल्ली
  • 5-अनुराग (27) पुत्र आनन्द निवासी ग्राम कन्चौसी थाना दिबियापुर जिला औरैया
  • 6-प्रमोद (35) पुत्र साधू सिंह निवासी बडगाँव थाना जसराना जिला फिरोजाबाद

घायल
1-शिवकान्त दुबे (46) पुत्र अमरकान्त दुबे निवासी बेला जिला औरया

सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा जिले में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। सीएम योगी ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+