Mathura News: मथुरा में एक साथ एक परिवार की 5 मौतों का गुनहगार कौन? आखिरी शब्दों ने पुलिस के भी उड़ाए होश
Mathura News: यूपी के मथुरा जिले के थाना महावन क्षेत्र के गांव खप्परपुर (खपरपुर) में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों- पति, पत्नी और उनके तीन बच्चों के शव घर के अंदर मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। आइए विस्तार से जानते हैं क्या था पूरा मामला?

परिजनों को कैसे मिली घटना की जानकारी?
मृतक मनीष पेशे से किसान थे, जोकि अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके घर के बगल में ही उनके दो अन्य भाई भी रहते हैं। सुबह जब काफी देर तक मनीष के घर का दरवाजा नहीं खुला और कोई हलचल नहीं हुई, तो परिजनों को चिंता हुई। मनीष के भतीजे के अनुसार, दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण उसे तोड़ना पड़ा। अंदर जाने पर मनीष (35), उनकी पत्नी सीमा (32), पांच वर्षीय बेटी हनी, चार वर्षीय प्रियांशी और दो वर्षीय बेटे पंकज के शव पड़े मिले।
मरने से पहले दीवार पर क्या लिखा?
पुलिस की शुरुआती जांच में घर की रसोई की दीवार पर एक संदेश लिखा मिला है, जिसमें लिखा है- 'हम स्वयं आत्महत्या कर रहे हैं।' इसके अलावा, मौके से एक कॉपी पर लिखा सुसाइड नोट और मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। फोन में एक वीडियो मिला है जिसमें मृतक ने आत्महत्या की बात कही है।
दूध के गिलास और मौत का कारण
शवों के पास दूध के गिलास मिले हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि परिवार ने दूध में जहर मिलाकर एक साथ जान दी है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
घटना पर क्या है पुलिस का बयान? कौन है जिम्मेदार?
घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद एसएसपी मथुरा, श्लोक कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, 'मथुरा के गांव खपरपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले हैं। घर के मुखिया का नाम मनीष है और वह खेती करता था।
पुलिस ने बताया कि, 'सभी के शव घर के कमरे के अंदर पाए गए। पड़ोस में रहने वाले उनके भाई ने सुबह कोई हरकत न होने पर दीवार फांदकर दरवाजा तोड़ा, तब घटना का पता चला। पुलिस को मौके से दीवार और कॉपी पर लिखा सुसाइड नोट मिला है। साथ ही मृतक का फोन भी मिला है जिसमें सुसाइड को लेकर एक वीडियो बनाया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच की जा रही है। अब जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि पूरे परिवार ने एकसाथ क्यों जान देने का फैसला किया, या फिर इस घटना के पीछे कोई और जिम्मेदार है?
मृतकों की पहचान:
- मनीष/मुकेश (35 वर्ष): परिवार का मुखिया।
- सीमा (32 वर्ष): मनीष की पत्नी।
- हनी (5 वर्ष): बेटी।
- प्रियांशी (4 वर्ष): बेटी।
- पंकज (2 वर्ष): बेटा।
परिवार के लोग इस घटना से पूरी तरह स्तब्ध हैं। परिजनों के मुताबिक, मनीष और सीमा की शादी 2018 में हुई थी और उनका किसी से कोई लड़ाई-झगड़ा या विवाद नहीं था। पिता के देहांत के बाद परिवार सामान्य रूप से जीवन यापन कर रहा था। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए ग्रामीणों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications