ब्यूटी पार्लर से लौट रही महिला के चेहरे पर चाकू मारकर भागे दो लड़के

मथुरा। प्रदेश में महिलाओं पर हमले की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मथुरा के थाना कोतवाली इलाके के महोली रोड का है जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक युवती को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। महिला ब्यूटी पार्लर में काम करती है और घटना के दौरान वह पार्लर से ही लौट रही थी।

Mathura 2 unknown men attacked on a lady returning from beauty parlor

ये है मामला
मथुरा के थाना कोतवाली क्षेत्र के महोली रोड पर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और घटना को अंजाम देकर वे मौके से फरार हो गए। घटना में घायल हुई युवती जमीन पर जा गिरी और स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच में जुट गई। यह हमला उस वक्त हुआ जब 20 वर्षीय नीतू पार्लर बंद कर घर लौट रही थी। पार्लर के मालिक चंद्रवीर ने बताया कि घायल महिला उन्हीं के पार्लर पर जॉब करती है और पार्लर को बंद कर लौट रही थी। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

जल्द ही गिरफ्त में होंगे आरोपी
वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया की जानकारी मिली थी की एक लड़की जो कि पार्लर से काम खतम कर वापस लौट रही थी उसपर बाइकसवार दो लड़कों ने हमला किया है। इस मामले में टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+